फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   जनपद में बढ़ रहा अमरूद की बागवानी का क्रेज

जनपद में बढ़ रहा अमरूद की बागवानी का क्रेज

Sat, 12 May 2018 11:57 PM IST
Updated Sat, 12 May 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
जनपद में बढ़ रहा अमरूद की बागवानी का क्रेज
सहारनपुर। बढ़िया आमदनी के चलते जिले के किसानों का अमरूद की बागवानी की ओर तेजी से रुझान बढ़ रहा है। इसके चलते लगातार अमरूद का क्षेत्रफल बढ़ रहा है। इस समय करीब 2200 हेक्टेयर क्षेत्रफल में अमरूद की बागवानी हो रही है। जनपद में बेहट और नागल क्षेत्र अमरूद के गढ बनते जा रहे हैं।
विज्ञापन

जिले के किसानों का रुझान तेजी से अमरूद की बागवानी की ओर हो रहा है। बढ़िया उत्पादन के साथ ही अच्छा भाव मिलना इसका बड़ा कारण माना जा रहा है। साथ ही बाजार में भी इसकी काफी मांग है। यहां का अमरूद स्थानीय बाजार के साथ ही दिल्ली, अंबाला, आगरा, चंडीगढ़ और एनसीआर क्षेत्र में सप्लाई होता है। किसान विशेष तौर पर इसकी शरद कालीन फसल को लेना पसंद करते हैं। अमरूद की पौधों की रोपाई दो प्रकार से होती है। इनमें एक विधि में 6 गुणा 6 मीटर और दूसरी में 3 गुणा 3 मीटर की दूरी पर बाग लगाए जाते हैं। पहली विधि में एक हेक्टेयर में 277 और दूसरी में 1111 पौधे लगते हैं। पहली विधि में एक हेक्टेयर में 140 और दूसरी में करीब 500 क्विंटल अमरूद का उत्पादन हो जाता है।
विज्ञापन

किसानों को पसंद है ये प्रजातियां
जनपद में अधिकांश किसानों की पहली पसंद इलाहाबाद सफेदा और लखनऊ 49 प्रजातियां हैं। इनके कलमी पौधों को लगाया जाता है। इसके अलावा सीआईएसएच से निकली श्वेता एवं ललित और स्थानीय बेहट कोकोनट प्रजातियों की भी अच्छी मांग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये क्षेत्र बन रहे अमरूद का गढ़
जिले के कई क्षेत्र अमरूद की बागवानी के गढ़ बन गए हैं। इनमें बेहट, मिर्जापुर, भागूवाला, नागल, मायाहेड़ी, पनियाली, गंझेड़ी, विलासपुर, बिहारीगढ़ और गंगोह क्षेत्र के कई गांव शामिल हैं।


जिले में अमरूद की बागवानी का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। इसके चलते अमरूद का क्षेत्रफल 2200 हेक्टेयर हो गया है। बढ़िया उत्पादन एवं मांग के साथ ही बाजार में इसका भाव भी बागवानों को अच्छा मिल रहा है। अमरूद की शरद कालीन फसल को अधिक पसंद किया जाता है। बाजार में इसका रेट भी वर्षाकालीन अमरूद से अधिक मिल जाता है।
- अरुण कुमार, जिला उद्यान अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed