फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   पुलिस की गांव-गांव में लोगों का विश्वास पाने की मुहिम शुरू

पुलिस की गांव-गांव में लोगों का विश्वास पाने की मुहिम शुरू

Fri, 27 Apr 2018 01:05 AM IST
Updated Fri, 27 Apr 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की गांव-गांव में लोगों का विश्वास पाने की मुहिम शुरू
पुलिस की गांव-गांव में लोगों का विश्वास पाने की मुहिम शुरू
विज्ञापन

सहारनपुर। मुख्यमंत्री के कड़े तेवर के बाद पुलिस महकमे ने गांवों की तरफ रुख कर लिया है। बुधवार रात एसएसपी, एसपी, सीओ और थाना प्रभारियों ने 31 गांवों में रात गुजारकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी।
बुधवार रात कुतुुबशेर थाना क्षेत्र की लेबर कॉलोनी के प्राथमिक विद्यालय में पुलिस द्वारा नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। नुक्कड़ सभा में पहुंचे एसएसपी बबलू कुमार से लोगों ने क्षेत्र में नशा खोरी, शाम को महिलाओं से युवकों द्वारा अभद्र शब्दों का प्रयोग, सार्वजनिक मार्ग में अस्थाई दुकानें लगने, और कॉलोनी के क्षेत्र में प्रकाश की समुचित व्यवस्था न होने की शिकायतें कीं।
विज्ञापन

एसएसपी ने कहा कि नशा उन्मूलन हेतु सभी लोग एकत्रित होकर डोर-टू-डोर जाएं और परिवारों को इस संबंध में जागरूक करें। घर की महिलाएं नशे की उन्मूलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के साथ अभद्रता अथवा अभद्र शब्दों के प्रयोग वाले लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। महिलाएं फोन से ही सूचना दे दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिक्रमण को लेकर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के माध्यम से एक बैठक कर ली जाए और जो अतिक्रमण किए हुए हैं उनको बुलाकर बैठक में अतिक्रमण हटाने के लिए कहा जाए। प्रकाश व्यवस्था के संबंध में डीएम के माध्यम से नगर निगम को जानकारी दी जाएगी। मोहल्ले में होने वाले झगड़ों का निस्तारण पहले तो मोहल्ले के संभ्रात जनप्रतिनिधियों के बीच में ही हो जाए। नहीं होता तो थाने पहुंचें, समस्या का निस्तारण कराया जाएगा
सीओ इंदु सिद्धार्थ ने कहा कि छेड़छाड़ एवं महिला उत्पीड़न बर्दास्त नहीं किया जाएगा। इंस्पेक्टर दीपक चतुर्वेदी ने कहा कि अस्थाई दुकानों को नियमानुयार लगवाया जाएगा। शारदा नगर में खाली पड़े शुगर मिल के क्वाटरों पर नियमित गश्त लगाई जाएगी और क्षेत्र में सट्टा करने और नशा बेचने वालों को जेल भेजा जाएगा।

इस अवसर पर रमण पार्षद, प्रदीप पॉवर पार्षद, कमल सिंह धीमान पार्षद, सुरेंद्र शर्मा, संदीप रावत, चौधरी धीर सिंह, हेमंत गिरि, राजेश शर्मा, मोहित त्यागी, अनीता राज, नरेश शारदा, चौ.सेठपाल, नितिन शर्मा, सुमित त्यागी मौजूद रहे। इसके अलावा एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह, सीओ मुकेश मिश्रा आदि ने भी अन्य गांवों में रात गुजारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed