{"_id":"5ad78dd24f1c1b58098b53dc","slug":"81524075986-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से बिजलीघर परिसर में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से बिजलीघर परिसर में लगी आग
Updated Thu, 19 Apr 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनौती (सहारनपुर)। ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से बिजलीघर परिसर में आग लग गई। जेई और संविदा कर्मियों ने मिट्टी डालकर घंटे भर की मशक्कत के बाद आग पर बमुश्किल काबू पाया। सूचना देने के बावजूद फायरब्रिगेड की गाड़ी एक घंटा देरी से पहुंची। तब तक आग बुझ चुकी। इससे बिजली संविदा कर्मियों में रोष है।
गंगोह थाना क्षेत्र के लखनौती मार्ग स्थित 33 केवीए बिजलीघर पर बुधवार दोपहर बाद 10 एमवीए के ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से बिजलीघर में खड़ी सूखी घास ने आग पकड़ ली। धीरे-धीरे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इससे वहां मौजूद कर्मचारियों में अफरा तफरी मच गई। जेई राजीव यादव ने बिजलीघर पर आग लगने की सूचना फायरब्रिगेड को दी। इसी दौरान बिजलीघर पर तैनात संविदा कर्मी बृजपाल सैनी, मुर्तजा, सोनू और अंकुर आदि ने मिट्टी डाल कर और पेड़ की हरी शाखाओं से आग बुझाने का काम शुरू किया। घंटे भर की मशक्कत के बाद बमुश्किल आग पर काबू पाया गया। बिजलीघर पर 10 और 12 एमवीए के दो ट्रांसफार्मर रखें हैं। गनीमत रही कि ट्रांसफार्मरों में आग नहीं लगी। वरना ट्रांसफार्मर फुंकने से विद्युत विभाग को जहां करोड़ों रुपये का नुकसान झेलना पड़ता वहीं भीषण गर्मी में दो दर्जन गांवों की बिजली सप्लाई भी ठप्प हो जाती।