फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   व्यापारियों और उद्यमियों ने प्रदर्शन कर फूूंका आयकर विभाग का पुतला

व्यापारियों और उद्यमियों ने प्रदर्शन कर फूूंका आयकर विभाग का पुतला

Sat, 24 Mar 2018 12:33 AM IST
Updated Sat, 24 Mar 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
व्यापारियों और उद्यमियों ने प्रदर्शन कर फूूंका आयकर विभाग का पुतला
सहारनपुर। छापेमारी के विरोध में संयुक्त उद्यमी और व्यापारी संघर्ष समिति ने शुक्रवार को प्रदर्शन कर आयकर विभाग का पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि व्यापारियों और उद्यमियों पर एडवांस टैक्स कराने के लिए दबाव डाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि उत्पीड़न के खिलाफ व्यापारियों का विरोध जारी रहेगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को कोर्ट रोड स्थित होटल थ्रिल पर विभिन्न संगठनों से जुडे़ व्यापारी और उद्यमी एकत्र हुए। वक्ताओं ने कहा कि व्यापारी हमेशा ही समय से अपना टैक्स जमा करते हैं। इसके बाद भी व्यापारियों और उद्यमियों पर एडवांस टैक्स जमा कराने के लिए दबाव डाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि आयकर विभाग छापेमारी कर व्यापारियों का मानसिक और आर्थिक उत्पीड़न कर रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अब किसी भी व्यापारी या उद्यमी के यहां आयकर विभाग ने छापेमारी की तो उसका जोरदार विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि स्थानीय सांसद ने छापेमारी रुकवाकर व्यापारियों का साथ नहीं दिया तो तमाम व्यापारी सरकार का विरोध करेंगे। कृष्ण राजीव सिंघल, रामजी सुनेजा, आरके धवन, अनूप खन्ना, प्रमोद सडाना, प्रियेश गर्ग, सरदार हरजीत सिंह, विवेक मनोचा, रामराजीव सिंघल, यशपाल मैनी, शीतल टंडन, कृष्णलाल मक्कड, घनश्याम माहेश्वरी, मुकुंद मनोहर गोयल, शैलेंद्र भूषण गुप्ता, शिवकुमार गौड, अशोक छाबडा, रोहित घई, रवि जुनेजा, राजकुमार मक्कड, सतपाल कालरा, सुशील शर्मा, राधेश्याम नारंग, अनिल रसवंत, विनीत कर्णवाल, जयवीर राणा, डॉ. आदित्य, डीएल ठक्कर, राजा पसरीचा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed