{"_id":"5ab54e674f1c1ba4238b6f71","slug":"81521831527-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीदी दिवस पर अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीदी दिवस पर अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
Updated Sat, 24 Mar 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरसावा (सहारनपुर)। स्वतंत्रता आंदोलन में हंसते हुए फांसी के फंदे पर झूलने वाले अमर शहीद सरदार भगत सिंह, राजगुरु तथा सुखदेव के शहीदी दिवस पर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
शुक्रवार को देश के महान सपूतों का शहीदी दिवस मनाया गया। 23 मार्च 1931 को जंग ए आजादी में अपने प्राणों की आहुति देने वाले सरदार भगत सिंह, राजगुरु तथा सुखदेव की कुर्बानी को याद करते हुए स्कूलों में उनके चित्र के सम्मुख पुष्प अर्पित कर उनकी वीरता की बखान किया गया। इस मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी अमर शहीदों को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी गई। शाम के समय नगर के झंडा चौक पर स्थित शहीदों की याद में निर्मित कीर्ति स्तंभ पर नागरिक मौलिक अधिकार मंच अन्य सामाजिक संगठनों तथा नगर के गणमान्य लोगों ने मोमबत्तियां जलाकर शहीदों को नमन किया।