फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   पार्षद या उनके रिश्तेदारों को नहीं मिलेगा टेंडर

पार्षद या उनके रिश्तेदारों को नहीं मिलेगा टेंडर

Sat, 10 Mar 2018 12:27 AM IST
Updated Sat, 10 Mar 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
पार्षद या उनके रिश्तेदारों को नहीं मिलेगा टेंडर
सहारनपुर। नियम है कि किसी भी पार्षद या उसके रिश्तेदार को किसी काम का टेंडर यानी ठेका नहीं दिया जा सकता है। इसके बावजूद नगर निगम के अनेक पार्षद अनेक कार्यों के लिए ठेका हासिल करने में जुटे हैं।
विज्ञापन

नगर निगम सहारनपुर में 70 पार्षद हैं। इनमें से अनेक पार्षद ऐसे हैं, जो अपने करीबियों के नाम पर सड़क निर्माण, नाली निर्माण और अन्य कार्यों के ठेके छुड़वाने की जुगत में लगे हैं। विभागीय सूत्रों ने बताया कि वर्तमान में अनेक पार्षद ऐसे हैं, जिनका काम ठेके लेकर काम कराने का ही रहा है। अब वह अपने रिश्तेदारों को ठेके दिलाने की जुगत में हैं। बताया कि एक पार्षद ने गलत तरीके से आली की चुंगी के पास सड़क निर्माण का ठेका भी ले लिया है। जबकि नियमानुसार ऐसा नहीं हो सकता है। पता चलने के बाद नगर निगम को सर्कुलर जारी करना पड़ा है। जिसमें साफ तौर पर पार्षदों को ठेका प्रक्रियाओं में कोई आवेदन न डालने या रिश्तेदारों को भी शामिल न करने को कहा गया है। नगर निगम के चीफ इंजीनियर जितेंद्र केन ने बताया कि यह पहले से ही नियम है कि किसी पार्षद या उसके रिश्तेदार को ठेका नहीं दिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed