{"_id":"5a9d8dd34f1c1bff388bb635","slug":"81520274899-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मेले की तैयारी आरंभ...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मेले की तैयारी आरंभ...
Updated Tue, 06 Mar 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी सिद्धपीठ पर 31 मार्च से आरंभ होने वाले मेले को लेकर जहां एसडीएम ने मेला ग्राउंड में फैले अतिक्रमण को हटवाया। वहीं, मेला चेयरमैन के प्रतिनिधि ने कमेटी के साथ निरीक्षण करते हुए संबंधित कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए।
श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर पर लगने वाले मेले के मद्देनजर सोमवार को एसडीएम रामविलास यादव ने मेला ग्राउंड में गंदगी डालकर और वाहन आदि खड़े कर किए गए अतिक्रमण को हटवाते हुए लोगों को भविष्य में अतिक्रमण न करने को कहा। वहीं, मेला चेयरमैन सुधा गांधी के प्रतिनिधि अजय गांधी ने कमेटी के साथ मेला ग्राउंड का निरीक्षण किया। मौके पर स्वास्थ्य निरीक्षक को मेला ग्राउंड की मुकम्मल सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा मेला ग्राउंड में नवनिर्मित ट्यूबवेल की पाइप लाइन लीकेज को तत्काल ठीक कराने के लिए जलकल प्रभारी को निर्देशित किया गया। मेले को भव्य, आकर्षक व सुंदर रूप से आयोजित कराने के लिए 8 पोल का सर्कस लगाने के लिए भी विचार किया गया। जिसके लिए जमीन की तलाश शुरू कर दी गई है। पालिकाध्यक्ष मो. जियाउद्दीन ने बताया कि मेले के मुख्यद्वार के फाउंडेशन का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है तथा शीघ्र ही गेट का निर्माण कार्य आरंभ कर दिया जाएगा। गेट को सुंदर एवं आकर्षक बनाने के लिए गुलाबी पत्थरों से निर्माण कराया जाना प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि पूरा प्रयास है कि मेले का आयोजन भव्य रुप से हो। मेला चेयरमैन सुधा गांधी ने बताया कि इस वर्ष मेले में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम सुंदर और अधिक आकर्षित ढंग से आयोजित कराए जाएंगे। निरीक्षण के दौरान तौफीक अहमद, विकास कश्यप, शाहिद हसन, शाह फैसल आदि मौजूद रहे।