{"_id":"5a8483584f1c1b410b8b90b1","slug":"81518633816-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्घाटन मैच में नानका ने हरोड़ा की टीम को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्घाटन मैच में नानका ने हरोड़ा की टीम को हराया
Updated Thu, 15 Feb 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छुटमलपुर (सहारनपुर)। महाशिवरात्रि के पर्व पर पास के गांव रसूलपुर कलां में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली शूटिंग वालीबाल प्रतियोगिता का बुधवार को आगाज हो गया। प्रतियोगिता में सहारनपुर और आस पास के जिलों की 22 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।
प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य रागिब अली ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि खेलों से सद्भाव बढ़ता है। शिवरात्रि के पवित्र त्योहार के मौके पर आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता से आपसी भाईचारा मजबूत होता है। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना से खेलने की अपील की। उद्घाटन मैच नानका और हरोड़ा के बीच खेला गया। नानका ने 16-7 से हरोड़ा को हरा कर शानदार आगाज किया। जबकि दूसरा मैच रसूलपुर कलां ने कंधेला को 16-11 से हरा कर बाजी अपने नाम की। इस मौके पर दूबे सिंह कांबोज, जयद्रथ एडवोकेट, लुकमान मुखिया, मोंटी सैनी, रोहित सैनी, अलीशेर, अनुराग कांबोज, बरकत अली आदि का सहयोग रहा।