{"_id":"5a7f397b4f1c1b92268b96c2","slug":"81518287227-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक सवार दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक सवार दो घायल
Updated Sat, 10 Feb 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक सवार दो घायल
नकुड़ । बाइक और ट्रैक्टर-ट्राली की जोरदार टक्कर में बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल हो गये। राहगीरों ने घायलों को सीएचसी भर्ती कराया।
शुक्रवार की देर रात कोतवाली क्षेत्र के गांव गोकलपुर निवासी दो युवक अवीश और उस्मान बाइक से अपने गांव जा रहे थे। जैसे ही वह बस अड्डे पर पहुंचे तो लकड़ियों से भरी ओवरलोड एक ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक सवारों को अपनी चपेट में ले लिया। इसमें दोनों युवक गंभीर घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को किसी तरह सीएचसी में पहुंचाया और हादसे की सूचना पुलिस को दी। चिकित्सकों ने घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एसओ यशपाल सिंह ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में ले लिया। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। उधर, दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास भी चल रहे हैं।