फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   मंडलीय किसान मेला एवं गन्ना गोष्ठी

मंडलीय किसान मेला एवं गन्ना गोष्ठी

Fri, 09 Feb 2018 11:29 PM IST
Updated Fri, 09 Feb 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
मंडलीय किसान मेला एवं गन्ना गोष्ठी
सहारनपुर। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने कहा कि गन्ने की खेती वेस्ट यूपी के किसानों की लाइफ लाइन है। यहां किसान उन्नत तकनीक को अपनाकर गन्ने का अच्छा उत्पादन ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसान पूरे देश को मिठास देने का काम कर रहे हैं। यह किसानों की मेहनत है कि मंडल की चीनी मिलों में शुगर रिकवरी बढ़ी है। उन्होंने अधिकारियों को गन्ना किसानों की समस्याओं का समय से निस्तारण करने का निर्देश दिए।
विज्ञापन

शुक्रवार को आईटीआई परिसर में आयोजित मंडलीय गन्ना विचार फसल गोष्ठी और किसान मेले का आयोजन किया गया। इस मौके पर मंडलायुक्त ने कहा कि खेती किसानी की बहुत सारी समस्याएं ऐसी भी है जो हमारे सामने खड़ी हुई है। लेकिन, ये बात भी सही है बहुत सारी समस्याओं का समाधान भी हुआ है। उन्होंने कहा कि किसान की पूरी मेहनत के बाद भी कभी-कभी कुदरत साथ नहीं देता है तो सारी फसल बर्बाद हो जाती है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो भी समस्या आज किसानों ने रखी हैं, इन सभी समस्याओं का निस्तारण एक हफ्ते के अंदर करें। तकनीकी सवालों का फील्ड में जाकर समस्या का समाधान कराएं। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष शुगर रिकवरी 9 प्रतिशत के आसपास थी जो इस बार बढ़कर 10 प्रतिशत हो गई है।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी संजीव रंजन, संयुक्त कृषि निदेशक आरएस राम, गन्ना उपायुक्त दिनेशवर मिश्र, उपनिदेशक कृषि राजीव कुमार, जिला गन्ना अधिकारी डॉ. आरडी द्विवेदी, जिला गन्ना अधिकारी मुजफ्फरनगर ओमप्रकाश, जिला गन्ना अधिकारी शामली अनिल भारती, जिला कृषि अधिकारी रामजतन मिश्र, जिला उद्यान अधिकारी अरुण कुमार, डॉ. नीलम आदि रहे। संचालन गन्ना विकास निरीक्षक डॉ. यशपाल सिंह एवं डॉ. अरुण कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रगतिशील किसानों को किया सम्मानित
सहारनपुर। गोष्ठी में मंडलायुक्त ने गन्ने के प्रगतिशील किसानों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इनमें ग्राम कुरलकी के विकास, चमनपुरा के सुभाष, कुराली के तिरसपाल, जगहैता नजीब के नफीस, भनेड़ा के नकली, खुजनावर के अताउर्रहमान, नंदी के राजकुमार, कलरहेड़ी के लोकेंद्र, रणखंडी के प्रदीप और चौरादेव के नरेश यादव शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed