फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   एमएसपी घोषित होने वाली फसलों की हो सरकारी खरीद

एमएसपी घोषित होने वाली फसलों की हो सरकारी खरीद

Fri, 02 Feb 2018 11:38 PM IST
Updated Fri, 02 Feb 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
एमएसपी घोषित होने वाली फसलों की हो सरकारी खरीद
सहारनपुर। भारतीय किसान संघ के प्रदेश गन्ना संयोजक श्यामवीर त्यागी ने कहा कि यदि बजट की घोषणाओं को सरकार लागू कर दे तो यह एक अच्छा बजट साबित होगा। उन्होंने सुझाव दिया कि जिन फसलों का सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित करती है, उनकी खरीद भी सरकारी होनी चाहिए।
विज्ञापन

शुक्रवार को कलक्ट्रेट परिसर में आयोजित बैठक में प्रदेश गन्ना संयोजक ने कहा कि अभी तक केवल धान और गेहूं की ही सरकारी खरीद होती है। कृषि अनुसंधान के लिए अधिक बजट का प्रावधान और गत वर्ष की अपेक्षा तीन लाख करोड़ रूपये अधिक ऋण देने की घोषणा भी किसानों के हित में है। उन्होंने इन घोषणाओं के क्रियान्वयन की मांग की। जिलाध्यक्ष राहुल त्यागी, जिलाध्यक्ष विक्रम पुंडीर आदि ने भी विचार रखे। संचालन जिला महामंत्री विक्रम सिंह पुंडीर ने किया। नीरज त्यागी, मदनपाल, गौतम, सोहनवीर सिंह, फतेह सिंह, सुशील, ठाकुर राजपाल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन

8 फरवरी को विधानसभा का घेराव करेगी रालोद
सहारनपुर। रालोद के प्रदेश सचिव रजनीश चौहान ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता 8 फरवरी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी के नेतृत्व में लखनऊ में विधानसभा का घेराव कर धरना प्रदर्शन करेंगे। शुक्रवार को जारी प्रेस बयान में प्रदेश सचिव ने कहा कि भाजपा ने लोकसभा चुनाव में किसानों से स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करने का वादा किया था। इस पर ही भरोसा करके किसानों ने भाजपा को वोट दिया था। उन्होंने भाजपा सरकार पर वादाखिलाफी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि आज आम आदमी का भाजपा से मोहभंग हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन सौंपा
सहारनपुर। भारत मुक्ति मोर्चा ने कासगंज में हुई घटना को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार अपनी नाकामी छिपाने के लिए दंगा फसाद का षडयंत्र रच रही है। ज्ञापन में उन्होंने कासगंज घटना की उच्च स्तरीय जांच कराने और निर्दोषों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने की मांग की। जिलाध्यक्ष जसवीर गौतम, सुमित कटारिया, विशाल मैनवाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed