फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ प्रशिक्षण शिविर संपन्न

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ प्रशिक्षण शिविर संपन्न

Sat, 20 Jan 2018 12:09 AM IST
Updated Sat, 20 Jan 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ प्रशिक्षण शिविर संपन्न
नकुड़ (सहारनपुर)। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत राजकीय हाईस्कूल, टाबर में आयोजित विद्यालय प्रबंधन एवं विकास समिति सदस्यों के प्रशिक्षण हेतु दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ किया गया।
विज्ञापन

गांव टाबर के राजकीय हाईस्कूल में उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय शिक्षा अभियान एवं कुसुमा फाउंडेशन के सौजन्य से विद्यालय प्रबंधन एवं विकास समिति सदस्यों के प्रशिक्षण हेतु दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक आरके तिवारी व सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी अजय श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी सदस्यों को विद्यालय विकास योजना, अकादमिक समिति की भूमिका तथा समीक्षा प्रपत्र तैयार करने संबंधी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी तथा कहानी के माध्यम से सभी को प्रेरित भी किया। उन्होंने समिति की बैठक को प्रतिमाह अनिवार्य करने तथा उसी समय मासिक परीक्षा की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इस मौके पर ग्राम प्रधान ने मुख्य सड़क से विद्यालय तक का पक्का रास्ता बनवाने की घोषणा की। मास्टर ट्रेनर मयंक मिश्र ने सदस्यों से विद्यालय विकास योजना तैयार करवाई तथा प्रपत्र भरने पर विस्तार से चर्चा की। प्रधानाध्यापिका कविता सक्सेना ने विद्यालय विकास में समुदाय की सहभागिता पर जोर दिया तथा अतिथियों का आभार जताया। कुमारी दीप्ति जैन, श्रुति जैन, आदित्य, नेहा, पिंकी, रीता, सुनील कुमार, तेजपाल, सोमपाल व अमरदीप आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed