फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   मतदाता जारुकता को लेकर होंगे कार्यक्रम

मतदाता जारुकता को लेकर होंगे कार्यक्रम

Sat, 13 Jan 2018 12:01 AM IST
Updated Sat, 13 Jan 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
मतदाता जारुकता को लेकर होंगे कार्यक्रम
सहारनपुर। जिलाधिकारी पीके पांडेय ने कहा कि 25 जनवरी को आठवां राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाया जायेगा। इस अवसर पर प्रत्येक बूथों पर तथा विभिन्न स्तरों पर मतदाताओं को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि मतदाता दिवस को अधिक से अधिक युवाओं और महिलाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए जिले में स्थित कालेजों, महाविद्यालयों में राष्ट्रीय मतदाता शपथ दिलाने के साथ-साथ स्कूल कालेजों में प्रभात फेरी, स्लोगन राइटिंग, निबंध लेखन प्रतियोगिता, गीत प्रतियोगिता तथा रैली आदि का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि मतदाताओं को जागरूक करने के लिए 20 से 23 जनवरी तक जनपद के विभिन्न विद्यालयों में पेटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के आयोजन को सफल बनाने के लिए स्वीप कोआर्डिनेटर, एनसीसी, एनएसएस तथा भारत स्काउट एंड गाइड के वालन्टियर्स का सहयोग प्राप्त किया जायेगा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संजीव रंजन, एडीएम (ई) एसके दूबे, सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार, डीआईओएस आरके तिवारी, सहायक निर्वाचन अधिकारी आलोक कुमार शर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार, सुरेन्द्र चौहान, डा0 दीपा चौहान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed