फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   कांग्रेस ने 24 वार्डों में की प्रत्याशियों की घोषणा

कांग्रेस ने 24 वार्डों में की प्रत्याशियों की घोषणा

Sat, 04 Nov 2017 12:14 AM IST
Updated Sat, 04 Nov 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस ने 24 वार्डों में की प्रत्याशियों की घोषणा
गंगोह (सहारनपुर)। कांग्रेस की ओर से पूर्व चेयरमैन नोमान मसूद ने शुक्रवार को 25 में से 24 वार्डो में सभासद पद के प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। चेयरमैन पद के लिए पहले ही प्रत्याशी घोषित किया जा चुका है। उधर, भाजपा शुक्रवार तक भी अध्यक्ष और सभासदों के पद के लिए किसी प्रत्याशी के नाम पर मुहर नहीं लगा सकी है।
विज्ञापन

शनिवार से नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष एवं सभासदों के चुनाव के लिए नामांकन का कार्य आरंभ हो रहा है। शुक्रवार को कांग्रेस नेता एवं पूर्व चेयरमैन नोमान मसूद द्वारा पत्रकार वार्ता में 25 में से 24 वार्डों में प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी। टांकान वार्ड 1-मंजू पत्नी चन्द्रमोहन, टांकान वार्ड-2 ब्रजपाल सहगल, 3-मखदुमजहां-सतपाल सैनी, 4-छत्ता पश्चिमी-मा. सतीश सैनी, 5-छत्ता पूर्वी-रुचि मित्तल, 6-टांकान दक्षिणी-मो. शारिक, 7-मोहम्मद गौरी-जिशान अहमद, 8-बाबूराय-दीपंाशु गोयल, 9-गुलाम औलिया उतरी-साहिबा पत्नी कामिल मलिक,10-कुरैशियान पश्चिमी-सितारा बेगम पत्नी मौ. काला कुरैशी, 11-इलाहीबख्श-मौ. अलताफ,12-सैयदान-फरहा पत्नी मो. कासिफ,13-अशरफअली उतरी-नोमान मसूद, 14-गुलामऔलिया दक्षिणी-मो. इरफान अहमद, 15-कुरैशियान पूर्वी-हसमतअली कुरैशी, 16-कोटला-भूरी पत्नी जाहिद हसन, 17-मुबारक अली-मो. सउद अहमद, 18-मोहम्मद गौरी दक्षिणी-बबीता सैनी पत्नी मा. ओमपाल सैनी, 19-गुलाम औलिया पूर्वी-अमीना पत्नी रहमान, 20-गुजरान पश्चिमी-चौ. बाबू, 21-अशरफअली दक्षिणी-शाजिया मसूद पत्नी नोमान मसूद, 22-गुलाम औलिया पश्चिमी-आस मोहम्मद कुरैशी, 23-बाहुदीन-मो. इमरान कुरैशी, 24-गुजरान पूर्वी-रिफाकत चौधरी को प्रत्याशी घोषित किया गया। वार्ड 25-ईशरा-कानूनगोयान अभी अघोषित है। नगर अध्यक्ष कश्यप कुमार फौजी, पहलसिंह सैनी, हमजा मसूद, लालू कुरैशी, जिशान अहमद आदि रहे।
विज्ञापन

अधिकांश पुराने सभासदों के टिकट काटे, नए लोगों को तरजीह
गंगोह। सभासद प्रत्याशियों की घोषणा करते हुए नगर अध्यक्ष कश्यप कुमार फौजी ने कहा कि कांग्रेस द्वारा अधिकांश बिरादरियों को समायोजित करने का प्रयास किया गया है। नये कार्यकर्ताओं को तरजीह देते हुए अधिकांश पुराने सदस्यों के टिकट काट दिए गए हैं। घोषित प्रत्याशियों में पूर्व चेयरमैन नोमान मसूद, शाजिया मसूद, जिशान मसूद और मौ. कासिफ सहित चार पारिवारिक सदस्य, कुरैशी बिरादरी के चार प्रत्याशियों के अलावा सैनी एवं अग्रवाल बिरादरी के तीन तीन प्रत्याशी घोषित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed