{"_id":"60b917968ebc3e5aa524e8f3","slug":"80-bigha-land-of-custodian-de-occupied-saharanpur-news-mrt541116374","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब्जामुक्त कराई कस्टोडियन की 80 बीघा भूमि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कब्जामुक्त कराई कस्टोडियन की 80 बीघा भूमि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। तहसील सदर की टीम ने बृहस्पतिवार को कस्टोडियन के रुप में दर्ज लगभग 80 बीघा भूमि को अवैध कब्जों से मुक्त कराया। कब्जामुक्त कराई गई भूमि पर पिलर गाड़कर तारबंदी भी करा दी गई।
मंडलायुक्त और जिलाधिकारी निर्देश पर जनपद में सरकारी भूमि को चिह्नित करने का कार्य किया जा रहा है। राजस्व अभिलेखों की जांच के दौरान ज्ञात हुआ कि ग्राम कादरपुर माफी थाना कोतवाली देहात में कस्टोडियन के रुप में दर्ज राज्य सरकार की भूमि पर कुछ लोगों के अवैध कब्जे हैं। इस भूमि पर जमशेद, खुर्शीद, रईस, यामीन, तसव्वुर, यादराम, रामपाल, अमन, नरेश, ध्यान सिंह, केला, नसीम एवं ग़ालिब सहित 40 व्यक्तियों का अवैध कब्जा पाया गया। निकटवर्ती ग्राम दमकड़ी के रहने वाले इन लोगों ने लंबे समय से इस भूमि अवैध कब्जा किया हुआ था। बृहस्पतिवार को उपजिलाधिकारी सदर अनिल कुमार सिंह और सीओ दुर्गा शंकर तिवारी के नेतृत्व में पुलिस बल, पीएसी एवं महिला पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। ट्रैक्टर एवं जेसीबी मशीनें चलाकर भूमि को कब्जामुक्त कराया गया। उप जिलाधिकारी सदर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि कब्जा मुक्त कराई गई भूमि की सुरक्षा के लिए पिलर गड़वाकर तारबंदी भी करा दी गई है। उन्होंने बताया कि कई वर्ष पूर्व भी इस भूमि से अवैध कब्जे हटाने का प्रयास किया गया था, लेकिन कब्जेदारों और उनके परिवार की महिलाओं के प्रबल विरोध के कारण कब्जा नहीं हटाया जा सका था। अब इस भूमि को निर्धारित नियमों एवं प्रक्रिया के अनुसार फसल बोने के लिए पट्टे पर दिया जाएगा। जिससे राज्य सरकार को राजस्व की प्राप्ति होगी। इस दौरान नायब तहसीलदार अनिल कुमार राम, इंस्पेक्टर कोतवाली देहात उमेश रोरिया, चौकी इंचार्ज वीरेंद्र सिंह, लेखपाल संजीव कपिल, मुकेश, नेपाल सिंह, अमित कौशिक आदि रहे।