फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   72,000 caste certificates were made in the district within three months.

Saharanpur News: तीन माह के भीतर जिले में बने 72 हजार जाति प्रमाणपत्र

Sun, 15 Feb 2026 12:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 15 Feb 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
72,000 caste certificates were made in the district within three months.
सहारनपुर। जिले में एसआईआर के तहत सुनवाई चल रही है। सुनवाई के दौरान मतदाता को निर्धारित 13 दस्तावेजों में से एक उपलब्ध कराना है। दस्तावेजों में एक विकल्प जाति प्रमाण पत्र भी है। जिले में पिछले तीन महीनों में 72 हजार से अधिक जाति प्रमाण पत्र बनवाए गए हैं।
विज्ञापन


जिले में छह जनवरी को एसआईआर के तहत ड्रॉफ्ट मतदाता सूची जारी की गई थी। इसके तहत सातों विधानसभाओं से 4.32 लाख मतदाता एएसडी लिस्ट में शामिल थे। वहीं, 1.61 लाख मतदाताओं की मैपिंग वर्ष 2003 की मतदाता सूची से नहीं हो सकी थी। अनमैप्ड मतदाताओं को नोटिस जारी कर सुनवाई की जा रही है। वहीं एएसडी लिस्ट वाले वोटरों के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं। चुनाव आयोग ने मताधिकार को साबित करने के लिए 13 दस्तावेजों की सूची जारी की है। इन दस्तावेजों में से एक विकल्प एससी, एसटी, ओबीसी जाति प्रमाण पत्र भी है। नवंबर के मुकाबले दिसंबर में सबसे अधिक प्रमाण पत्र बनवाए गए हैं।
विज्ञापन

नवंबर में जहां जाति के करीब 24 हजार प्रमाण पत्र बनवाए गए तो दिसंबर में यह संख्या 27,654 तक जा पहुंची। इसी तरह जनवरी में करीब 20,767 लोगों ने जाति प्रमाण पत्र बनवाए हैं। उत्तर प्रदेश में स्थाई निवास पत्र जारी नहीं होता। यहां पर तहसीलों से सामान्य निवास प्रमाण पत्र जारी किया जाता है। चुनाव आयोग भी वीसी के जरिये स्थाई प्रमाण पत्र को ही मानने के निर्देश दे चुका है। ऐसे में नवंबर के मुकाबले दिसंबर में अधिक जाति प्रमाण पत्र बनें।
विज्ञापन
विज्ञापन


- यह है दस्तावेजों की सूची
1. किसी भी केंद्र सरकार/राज्य सरकार/सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम के नियमित कर्मचारी/पेंशनभोगी को जारी किया गया कोई भी पहचान पत्र/पेंशन भुगतान आदेश।
2. 01.07.1987 से पहले सरकार/स्थानीय प्राधिकरणों/बैंकों/डाकघर/एलआईसी/सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रर्मों द्वारा भारत में जारी किया गया कोई भी पहचान पत्र/प्रमाणपत्र/अभिलेख।
3. सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी जन्म प्रमाण पत्र।
4. पासपोर्ट
5. मान्यता प्राप्त बोर्ड/विश्वविद्यालयों द्वारा जारी मैट्रिकुलेशन / शैक्षणिक प्रमाण पत्र
6. सक्षम राज्य प्राधिकारी द्वारा जारी स्थायी निवास प्रमाण पत्र
7. वन अधिकार प्रमाण पत्र
8. सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी ओबीसी/एससी/एसटी या कोई भी जाति प्रमाणपत्र।
9. राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (जहां भी हो)
10. राज्य/स्थानीय प्राधिकारियों द्वारा तैयार किया गया परिवार रजिस्टर।
11. सरकार द्वारा जारी कोई भी भूमि/मकान आवंटन प्रमाण पत्र।
12. आधार के लिए, आयोग के पत्र संख्या 23/2025-ईआरएस/खंड ॥ दिनांक 09.09.2025 (अनुलग्नक ।।) द्वारा जारी निर्देश लागू होंगे।
13. बिहार एसआईआर की मतदाता सूची का अंश, 01.07.2025 की संदर्भ तिथि के अनुसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed