{"_id":"622a4863adcd7e55f05a84bd","slug":"72-818-voters-turned-their-backs-on-bsp-in-five-years-saharanpur-news-mrt579946685","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच साल में 72,818 मतदाताओं ने बसपा से मुंह फेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच साल में 72,818 मतदाताओं ने बसपा से मुंह फेरा
विज्ञापन
सहारनपुर। कभी बहुजन समाज पार्टी का गढ़ रहे सहारनपुर जनपद में पार्टी लगातार कमजोर पड़ रही है। बीते पांच साल में 72,818 मतदाताओं ने बसपा से मुंह फेर लिया। यही वजह रही कि वर्ष 2017 की तुलना में इस बार बसपा के प्रत्याशी और बुरी तरह से हारे। केवल गंगोह सीट पर वोट बढ़े हैं। शेष छहों सीटों पर बसपा का वोट घटा है।
जनपद की सात विधान सभा सीटों में से बहुजन समाज पार्टी की चार सीटें तक रही हैं। इसके अलावा दो बाद बसपा के टिकट पर नवाब मंसूर अली खान और जगदीश सिंह राणा सांसद भी चुने गए हैं, लेकिन उसके बाद से बहुजन समाज पार्टी जनपद में लगातार कमजोर होती गई है। हालांकि मौजूदा सांसद हाजी फजलुर्रहमान बसपा के टिकट पर जीतकर संसद पहुंचे थे, लेकिन विधानसभा चुनाव में लगातार पार्टी की शाख कमजोर होती गई है। वर्ष 2017 के चुनाव में पार्टी सातों सीटों में से एक भी सीट पर जीत हासिल नहीं कर सकी थी। इस बार कम से कम दो सीटें आना तय माना जा रहा था, लेकिन इस बार का प्रदर्शन 2017 की तुलना में और खराब रहा है। केवल गंगोह सीट पर पार्टी का प्रदर्शन सुधरा है, जबकि शेेष छह सीटों पर पार्टी बुरी तरह से पिटी है। रामपुर मनिहारान सीट पर दूसरे स्थान को छोड़कर शेेष छह सीटों पर बसपा के प्रत्याशी तीसरे स्थान पर रहे हैं।
------
2017 और 2022 में बसपा को मिले वोटों का अंतर
विधान सभा------वर्ष 2017---------------वर्ष 2022--------------अंतर
बेहट-----------हाजी इकबाल(70,813)----रईस मलिक (45,045)--25,768
नकुड़----------नवीन चौधरी(65,091)-----साहिल खान (55,112)--9,979
सहारनपुर नगर----मुकेश दीक्षित(17,350)----मनीष अरोड़ा(8,776)----8,574
सहारनपुर देहात---जगपाल सिंह(74,219)----अजब सिंह(62,637)----11,582
देवबंद----------माजिद अली(72,654)----राजेंद्र सिंह(52,732)-----19,922
रामपुर मनिहारान---रविंद्र कुमार(75,870)----रविंद्र कुमार(68,516)-----7,354
गंगोह-----------महीपाल माजरा(44,717)---नोमान मसूद(55,078)---10,361(बढ़े)