फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   बिड़वी चीनी मिल चलवाने को पीएम से मिलेंगे किसान

बिड़वी चीनी मिल चलवाने को पीएम से मिलेंगे किसान

Thu, 04 Apr 2019 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
बिड़वी चीनी मिल चलवाने को पीएम से मिलेंगे किसान
अंबेहटा (सहारनपुर)। बिड़वी चीनी मिल चलवाने की मांग को लेकर किसान पांच अप्रैल को नानौता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। इससे पहले किसान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर मिल को चलवाने की मांग कर चुके हैं।
विज्ञापन

बता दें कि बिड़वी चीनी मिल कई वर्षों से बंद होने के कारण क्षेत्र के गन्ना किसान काफी परेशान है। किसान मिल को चलवाने की मांग को लेकर कई बार आंदोलन भी कर चुके हैं। 22 मई को अंबेहटा में हुई रैली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों को मिल चलवाने का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया था। मुख्यमंत्री की ओर से गंगोह विधायक प्रदीप चौधरी ने किसानों के बीच पहुंचकर मिल चलवाने के प्रति किसानों को आश्वस्त किया था। किसान हित एवं गोसेवा समिति के अध्यक्ष चौधरी कृष्णकांत उर्फ बिट्टू नंबरदार ने बताया कि मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद भी बिड़वी मिल नहीं चल सकी है। उन्होंने बताया कि मिल के नहीं चलने से क्षेत्र के करीब 150 गांवों के हजारों किसानों के सामने परेशानी खड़ी है। चौधरी कृष्णकांत ने बताया कि पांच अप्रैल को नानौता में होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के दौरान किसान उनसे मिलकर मिल चलवाने का अनुरोध करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed