{"_id":"5c65bbc6bdec2273a9249a2a","slug":"71550171078-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा से वंचित रखने पर छात्रों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा से वंचित रखने पर छात्रों ने किया हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेहटा (सहारनपुर)। कस्बे के एक केंद्र पर परीक्षा देने आए कुछ छात्रों को केंद्र व्यवस्थापक द्वारा बाहर निकालने पर उन्होंने हंगामा कर दिया। हालांकि इसके बाद 15 परीक्षार्थियों को तो परीक्षा की अनुमति दे दी गई लेकिन पांच को परीक्षा में नहीं बैठने दिया गया।
बृहस्पतिवार को हाईस्कूल के 20 परीक्षार्थी अंग्रेजी की परीक्षा देने सरदार वीबी पटेल इंटर कालेज पहुंचे थे, आरोप है कि केंद्र व्यवस्थापक ने उन्हें परीक्षा देने से रोक दिया। परीक्षा से वंचित रहे एक छात्र विमल कुमार ने बताया कि उनके पास प्रवेश पत्र था। इसके बावजूद भी उन्हें केंद्र व्यवस्थापक ने पंजीकरण संख्या नहीं होने की बात कहकर परीक्षा देने से रोक दिया गया। इसकी शिकायत उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक अरुण दूबे से की। शिकायत पर अरुण दूबे मौके पर पहुंचे तथा उन्होंने छात्रों की शिकायत सुनी। विमल कुमार ने बताया कि इसके बाद करीब 15 छात्रों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश दे दिया गया जबकि पांच छात्रों को प्रवेश नहीं दिया गया।
केंद्र व्यवस्थापक ब्रह्म सिंह पंवार का कहना है कि जिला विद्यालय निरीक्षक के आदेशों के अनुसार परीक्षा केंद्र में उन्हीं छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा जिनके पास पिछली कक्षा का पंजीकरण संख्या अथवा फेलियर होने की स्थिति में पिछले वर्ष की अंक तालिका होगी। केंद्र व्यवस्थापक ने बताया कि कुछ छात्रों ने मोबाइल के माध्यम से अपनी पंजीकरण संख्या मंगवाकर दिखा दी जिसके बाद उन्हें प्रवेश दे दिया गया।
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक अरुण दूबे का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में है। उन्होंने बताया कि परीक्षा से पूर्व सभी केंद्र व्यवस्थापकों को बोर्ड परीक्षा संबंधी हिदायत दी गई थी। उसी के अनुपालन में कार्रवाई अमल में लाई गई है।
पांच छात्रों को परीक्षा से वंचित रखने पर वित्त विहीन माध्यमिक शिक्षक महासभा ने रोष जताते हुए इसके विरुद्ध आवाज उठाने की बात कही है। महासभा के जिलाध्यक्ष नरेश शर्मा ने पत्रकारों को बताया कि जिला विद्यालय निरीक्षक ने पंजीकरण संख्या साथ न होने पर छात्रों को प्रवेश न देने का जो तुगलकी फरमान जारी कर रखा है, वह अनुचित है। इसे वित्त विहीन माध्यमिक शिक्षक महासभा कतई बर्दास्त नहीं करेगी।