{"_id":"5be097c0bdec2269385b6ad5","slug":"71541445568-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने मारा छापा,130 किलो मावा पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने मारा छापा,130 किलो मावा पकड़ा
Updated Tue, 06 Nov 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
एसडीएम ने मारा छापा,130 किलो मावा पकड़ा
नानौता। एसडीएम रामपुर मनिहारान के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने नगर की एक फैक्टरी में छापा मारकर करीब 130 किलो सिंथेटिक मावा पकड़ा। इस दौरान कर्मचारियों ने अमोनिया गैस का रिसाव कर दिया। इसके चलते टीम को पहले तो बाहर आना पड़ा। लेकिन बाद में एसडीएम ने बिना किसी पर्यावरण सर्टिफिकेट के चल रही फैक्टरी को सील करने के आदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को दिए।
सोमवार दोपहर एसडीएम संगीता गौतम के नेतृत्व में सुरक्षा अभिहित अधिकारी रणधीर सिंह, एफएसओ तहसील सदर रामजीत, एफएसओ बेहट महावीर सिंह,एफएसओ देवबंद विशाल गुप्ता, एफएसओ नकुड मनोज कुमार, इंदल यादव, एफएसओ रामपुर मनिहारान सहित अन्य गंगोह रोड स्थित फैक्टरी पर सिंथेटिक मावा होने की सूचना पर पहुंचे। जैसे ही टीम अंदर घुसी तो फैक्ट्री कर्मचारियों ने अमोनिया गैस का रिसाव कर दिया। इसके चलते एक बार टीम को बाहर आना पड़ा। इसके बाद टीम मुंह पर कपड़ा लगाकर अंदर पहुंची। टीम ने यहां 130 किलो मावा पकड़ा। एसडीएम ने मावा लाने वाले बीराखेड़ी निवासी राजेंद्र को फटकार लगाते सारा मावा जब्त कर लिया। बर्फ फैक्टरी में गंदे पानी के प्रयोग से बन रही बर्फ की सिल्लियों और गंदगी को देख एसडीएम ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों को फोन कर फैक्टरी को सील करने के आदेश दिए।