{"_id":"5b980d24867a55019a1f8078","slug":"71536691492-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी मोड में नजर आए गडकरी और योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी मोड में नजर आए गडकरी और योगी
Updated Wed, 12 Sep 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे निर्माण के दौरान केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूरी तरह चुनावी मोड में नजर आए है। उन्होंने केन्द्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को बताने के साथ विपक्ष के भ्रष्टाचार और जातिगत आधार पर बनाई गई नीतियों को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा। सीएम तो मतदाताओं को रिझाने को कई घोषणाएं करने के साथ जल्द सहारनपुर आने की बात कह गए।
हाइवे निर्माण शिलान्यास कार्यक्रम में पूरी तरह भाजपा का कब्जा रहा। शिलान्यास कार्यक्रम के बोर्ड पर बसपा सांसद तबस्सुम बेगम का नाम भी लिखा था, मगर वह नहीं आई। एनएच के शिलान्यास कार्यक्रम को भाजपा ने सियासी मंच के रुप में इस्तेमाल किया। छोटों से लेकर बड़े नेताओं ने लोकसभा चुनाव पर फोकस रखा। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने तो चुनावी सभा की तरफ से सपा, बसपा और कांग्रेस के प्रस्तावित गठबंधन को लेकर तीर चलाए। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि देश में धन और टेक्नोलॉजी की कमी नहीं है। बस उसके सदुपयोग की जरूरत है। मोदी जैसा नेतृत्व किसी के पास नहीं है। प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की छवि को चार चांद लगाए गए हैं। विपक्ष के पास न तो नीति और नेतृत्व। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिजली और कानून व्यवस्था को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार आने के बाद बिना भेदभाव के 20 से 22 घंटे बिजली आपूर्ति दी जा रही है, जबकि पूर्व की सरकारों से भ्रष्टाचार के नए आयाम दिए। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे के निर्माण में हुए घपले की फाइल उनके पास है, मगर उन्होंने जनता की दिक्कतों को ध्यान में रखते हुए हाईवे निर्माण को प्राथमिकता दी। उन्होंने सवाल किया कि पहले की सरकारों में किसी तरह मोटी रकम लेकर सरकारी नौकरियों में भर्तियां की जाती थीं।