फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   बीएसए के निरीक्षण में बड़ी संख्या में गैरहाजिर मिले शिक्षक

बीएसए के निरीक्षण में बड़ी संख्या में गैरहाजिर मिले शिक्षक

Tue, 21 Aug 2018 12:25 AM IST
Updated Tue, 21 Aug 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
बीएसए के निरीक्षण में बड़ी संख्या में गैरहाजिर मिले शिक्षक
सहारनपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रमेंद्र कुमार सिंह ने सोमवार को नानौता ब्लॉक के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर हालातों का जायजा लिया। ज्यादातर स्कूलों में शिक्षक गैरहाजिर पाए गए, जिनमें एक शिक्षक पर निलंबन और शेष के वेतन रोकने की कार्रवाई की गई। स्कूलों में साफ सफाई और अन्य व्यवस्थाएं भी लचर मिलीं, जिनपर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन

बीएसए सुबह आठ बजे प्राथमिक विद्यालय बेहड़ा पहुंचे। निरीक्षण के समय इंचार्ज अध्यापक लव कुमार, सहायक अध्यापक नीरज सिंह और शिक्षा मित्र शारदा देवी अनुपस्थित मिलीं। सहायक अध्यापक अशोक कुमार मौजूद मिले। उच्च प्राथमिक विद्यालय बेहड़ा में निरीक्षण के समय सहायक अध्यापक रुपेंद्र सिंह और रीनू सिंह गैरहाजिर मिली, जबकि अजमेर सिंह और रामकुमार उपस्थित पाए गए। प्रधान अध्यापक रामकुमार द्वारा अपने दायित्वों का सही निर्वहन नहीं करने की वजह से उनके निलंबन की कार्यवाही करने के निर्देश खंड शिक्षा अधिकारी को दिए गए। प्राथमिक विद्यालय चिराऊ में निरीक्षण के दौरान प्रधान अध्यापक सुधीर कुमार गैरहाजिर मिले। योगेेश कुमार उपस्थित पाए गए। उच्च प्राथमिक विद्यालय चिराऊ में निरीक्षण के समय प्रधान अध्यापक विनोद कुमार और अखिलेश अनुपस्थित मिले। यहां बीएसए के द्वारा ही बच्चों से प्रार्थना कराई गई। प्रार्थना समाप्त होने के बाद विनोद कुमार पहुंचे। प्राथमिक विद्यालय शिमलाना प्रथम में निरीक्षण के दौरान प्रधान अध्यापक जसवीर सिंह और सहायक अध्यापक इंदू भारती अनुपस्थित मिलीं। प्राथमिक विद्यालय शिमलाना द्वितीय में प्रदीप कुमार उपस्थित मिले, जबकि विनय तोमर निलंबित चल रहे हैं। प्राथमिक विद्यालय महेशपुर में निरीक्षण के समय प्रधान अध्यापक अमित कुमार गैरहाजिर मिले। धर्मेश चौहान, भानूप्रताप सिंह और दीपमाला मौजूद मिलीं। उच्च प्राथमिक विद्यालय महेशपुर में निरीक्षण के दौरान सहायक अध्यापक रजनी सिंह अनुपस्थित थीं, मुनेश सैनी उपस्थिति पाई गईं। उच्च प्राथमिक विद्यालय चंदपुर मजबता में निरीक्षण के दौरान प्रवीण सैनी गैरहाजिर मिले। गैर हाजिर रहे शिक्षकों का वेतन रोकने के निर्देश खंड शिक्षा अधिकारी को दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed