{"_id":"5b64a27e4f1c1bf5498b4d21","slug":"71533321854-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनचाहे स्कूल में तैनाती पा सकती हैं महिला शिक्षा मित्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनचाहे स्कूल में तैनाती पा सकती हैं महिला शिक्षा मित्र
Updated Sat, 04 Aug 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। बेसिक शिक्षा विभाग ने शिक्षा मित्रों के समायोजन की प्रक्रिया शुरू की है। इनमें शिक्षा मित्रों को उनके मूल विद्यालयों में भेजा जाएगा। शादीशुदा महिला शिक्षा मित्र अपने मूल विद्यालय, पति के नौकरी के स्थान वाले विद्यालय या ससुराल वाले विद्यालय में तैनाती ले सकती हैं।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रमेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शिक्षा मित्रों के समायोजन के आदेश बेसिक शिक्षा परिषद सचिव संजय सिन्हा की ओर से जारी किए गए हैं। आदेश के अनुपालन में समायोजन की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। शिक्षा मित्रों को उनके विकल्प के आधार पर उनके वर्तमान तैनाती स्थल ा उनके मूल तैनाती वाले विद्यालयों में समायोजित किया जाएगा। समायोजन की इस प्रक्रिया में यह ध्यान रखने वाली बात होगी कि कोई भी विद्यालय शिक्षक विहीन नहीं रहने पाए। प्रत्येक स्थिति में किसी प्राथमिक विद्यालय में कम से कम एक शिक्षक अनिवार्य रूप से नियुक्त होना चाहिए। उसके अतिरिक्त उपलब्ध पदों के प्रति ही शिक्षा मित्रों को समायोजित किया जाएगा। इसी प्रकार असमायोजित महिला शिक्षा मित्रों को भी यह विकल्प होगा कि वह अपने मूल तैनाती वाले विद्यालय, पति के नौकरी वाले स्थान के विद्यालय या ससुराल के विद्यालय में समायोजित हो सकेंगी।