{"_id":"5b4a4f414f1c1b466d8b4b32","slug":"71531596609-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा व्यवस्था में सुधार पर हुआ मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा व्यवस्था में सुधार पर हुआ मंथन
Updated Sun, 15 Jul 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा व्यवस्था में सुधार पर हुआ मंथन
सहारनपुर। माध्यमिक शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए शनिवार को इस्लामिया इंटर कालेज में शिक्षा विभाग के अधिकारियों और प्रधानाचार्यों की बैठक हुई। इसमें समस्याओं को दूर करने और सुविधाएं बेहतर बनाने पर मंथन किया गया। डीआईओएस ने बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने के निर्देश प्रधानाचार्यों को दिए।
डीआईओएस डॉ. अरुण कुमार दुबे ने शैक्षिक सत्र 2018-19 के शैक्षिक पंचांग के अनुसार ही पठन-पाठन कराने के निर्देश प्रधानाचार्यों को दिए। संचारी रोग के संबंध में जरूरी कदम उठाने को कहा। उन्होंने पॉलीथिन और प्लास्टिक के चाय के कप और गिलास का इस्तेमाल बंद करने तथा विद्यार्थियों केे भी जागरूक करने की बात प्रधानाचार्यों से की। इसके अलावा डीआईओएस ने छात्रवृत्ति के आवेदन पत्र भरवाने, कालेजों में पौधरोपण करने के बाद अवगत कराने, बायोमैट्रिक मशीन से उपस्थिति दर्ज कराने और इंस्पायर अवार्ड योजना आदि के संबंध में जरूरी दिशा निर्देश दिए। कुल 19 बिंदुओं पर चर्चा हुई। इन पर काम करने के निर्देश जारी किए गए। बैठक के दौरान प्रधानाचार्यों ने भी अनेक योजनाओं में व्यवहारिक समस्याओं से अधिकारी को अवगत कराया।
---------
बैठक में रखे गए प्रमुख बिंदु
- कक्षों, प्रयोगशालाओं, शौचालयों को साफ और दुरुस्त रखना।
- सभी छात्रों के आधार कार्ड भरवाकर नामांकन के साथ जोड़ना।
- कक्षा नौ और 11 का पंजीकरण एवं बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी।
- यूनिफॉर्म, किताबों और मिड-डेमील की उपलब्धता।
- स्काउट शुल्क और खेलकूद शुल्क पर विचार।
- सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की सूचना।
- कॉलेजों में सीसीटीवी कैमरे लगाना।
- कॉलेजों के जर्जर भवनों और कक्षों की जानकारी देना।
-जिन कॉलेजों में खेल के मैदान नहीं हैं उनका प्रस्ताव तैयार करना।
-राजकीय विद्यालयों में शिक्षकों के स्वीकृत पदों के अनुरूप दाखिले करना।
-व्हाट्सएप ग्रुप बनाने पर विचार करना।