{"_id":"5b01ba054f1c1bd6408b696f","slug":"71526839813-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेहड़ी लगवाने वाले दुकानदारों को नोटिस जारी होंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेहड़ी लगवाने वाले दुकानदारों को नोटिस जारी होंगे
Updated Sun, 20 May 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेहड़ी लगवाने वाले दुकानदारों को नोटिस जारी होंगे
सहारनपुर। दुकानों के सामने सड़कों पर रेहड़ियां लगवाकर उनसे किराया वसूलने वाले दुकानदारों पर अब नकेल कसेगी। नगर निगम ऐसे सभी दुकानदारों को चिह्नित कर नोटिस भेजने की तैयारी में है। इतना ही नहीं, जितने वर्ष से दुकानदार रेहड़ी लगवाकर किराया वसूल रहा है। नगर निगम उसकी भी वसूली दुकानदारों से करेगा।
बेहट बस अड्डे पर बनी दुकानों में से ज्यादातर के सामने फलों और अन्य सामान की रेहड़ियां लगती हैं। यह रेहड़ियां सड़कों पर रहती हैं। इसकी वजह से यहां रास्ता संकरी रहता है और जाम लगता है। रेहड़ी लगाने वालों का कहना है कि ज्यादातर दुकानदार अपनी दुकानों के सामने रेहड़ी लगाने देने की एवज में उनसे किराया लेते हैं। इसकी वसूली प्रतिदिन होती है। नेहरू मार्केट, शहीद गंज, रायवाला, कोर्ट रोड, दिल्ली रोड, सब्जी मंडी समेत पूरे शहर में ऐसी ही स्थिति है। पिछले दिनों अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान रेहड़ी वाहनों ने नगर निगम के अफसरों के सामने इसका खुलासा किया। अब नगर निगम ऐसे दुकानदारों पर कार्रवाई करने की तैयारी में है।
नगर निगम अफसरों का कहना है कि सड़कें नगर निगम की हैं। इन पर किसी भी व्यक्ति के द्वारा रेहड़ियां लगवाकर किराया वसूलना गैरकानूनी है। ऐसे में नगर निगम ऐसे दुकानदारों को चिह्नित कर रहा है, जो रेहड़ी वालों से सड़क का किराया वसूलते हैं। नगर निगम ऐसे दुकानदारों को नोटिस जारी करेगा। साथ ही जितने वर्ष से वह रेहड़ी लगवाकर जिस भी दर से किराया वसूल रहे हैं। उसकी भी वसूली दुकानदारों से की जाएगी। -----
विज्ञापन
नगर निगम शहर की सड़कों को अतिक्रमण से मुक्त कराने में जुटा है। मगर अनेक दुकानदारों द्वारा अपनी दुकानों के सामने रेहड़ी लगवाकर उनसे किराया वसूलने की शिकायत हमें मिली है। संबंधित अधिकारियों को ऐसे दुकानदारों को चिह्नित कर नोटिस जारी करने को कहा गया है।
गौरव वर्मा, नगरायुक्त।