{"_id":"5af1e93b4f1c1b390a8b8b8d","slug":"71525803323-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री आवासीय योजना अपात्रों कर लिया चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री आवासीय योजना अपात्रों कर लिया चयन
Updated Tue, 08 May 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री आवासीय योजना में अपात्रों कर लिया चयन
सहारनपुर। प्रधानमंत्री आवसीय योजना में गड़बड़झाला होने का मामला सामने आया है। मिलीभगत से अपात्रों का ही चयन कर लिया। जिला विकास अधिकारी ने खंड़ विकास अधिकारी को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। ब्लॉक साढ़ौली कदीम के गांव पठान पुरा निवासी दिलशाद पुत्र गफूर, आकिल पुत्र भूरा, अकरम पुत्र जाहिद, रमजानी पुत्र भूरा आदि ने मंडलायुक्त को पत्र देकर मामले की शिकायत की थी। ग्रामीणों ने बताया था कि प्रधानमंत्री आवासीय योजना में मिलीभगत करते हुए कई अपात्र लोगों का चयन कर लिया।
ग्रामीणों ने चार लोगों के नाम मंडलायुक्त को शिकायती पत्र में दिए थे। साथ ही अन्य अपात्रों को भी योजना में लाभ देने का आरोप लगाया था। ग्रामीणों ने बताया था कि जिन लोगों को योजना का लाभ दिया जा रहा है, उनके पास अपने पहले से ही पक्के मकान है। मंडलायुक्त ने जिला विकास अधिकारी को जांच अधिकारी नियुक्त किया था।
जिला विकास अधिकारी ने जांच के बाद खंड विकास अधिकारी साढ़ौली कदीम को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। डीडीओ ने पत्र लिखकर एक सप्ताह के अंदर रिपोर्ट देने के लिए कहा। साथ ही अपात्रों को सूची से बाहर किए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
---
जांच में अपात्र लोगों को आवासीय योजना में लाभ देने की बात सामने आई है। मंडलायुक्त के निर्देश पर जांच कराई थी। मंडलायुक्त के निर्देश पर खंड विकास अधिकारी को एक सप्ताह के अंदर अपात्रों को सूची से बाहर किए जाने के निर्देश दिए हैं। जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपी जाएगी।
- मंशाराम यादव, जिला विकास अधिकारी।