फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   यूथ

यूथ

Thu, 26 Apr 2018 12:32 AM IST
Updated Thu, 26 Apr 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
यूथ
सवा सौ रन से जीती यंग स्टार की टीम
विज्ञापन

सहारनपुर। भूतेश्वर मैदान पर आयोजित कच्छल स्पोर्ट्स क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को यंग स्टार और गोल्डन किंग की टीमों के बीच मुकाबला हुआ। इसमें यंग स्टार की टीम ने 125 रनों से मुकाबला जीतकर अगले चरण में प्रवेश किया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी यंग स्टार की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट गवाकर 233 रन का विशाल स्कोर बनाया। इनमें फिरोज ने 46 और निजाम ने 39 रन का योगदान दिया। गोल्डन किंग की ओर से सोनू ने तीन और ताहिर ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने के लिए बल्लेबाजी करने उतरी गोल्डन किंग की पूरी टीम मात्र 108 रन पर सिमट गई। यंग स्टार के लिए शेखू ने तीन और भास्कर ने दो विकेट चटकाए। मैन ऑफ द मैच शेखू को चुना गया। रणधीर कपूर, भूपेंद्र कच्छल, कोच अब्दुल अहद, फुरकान कुरैशी, संजय शर्मा, अवनीश सैनी, नीरज आदि ने विजेता टीम को पुरस्कृत किया। बृहस्पतिवार को एसबीबीए और रॉयल क्लब के बीच मुकाबला होगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed