फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सांसद प्रतिनिधि से महानगर मंत्री का पद छीना

सांसद प्रतिनिधि से महानगर मंत्री का पद छीना

Sat, 14 Apr 2018 12:24 AM IST
Updated Sat, 14 Apr 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
सांसद प्रतिनिधि से महानगर मंत्री का पद छीना
सहारनपुर। भाजपा महानगर में चल रही गुुटबाजी एक बार फिर उजागर हई है। सांसद प्रतिनिधि को सोशल मीडिया पर कार्यकर्ताओं की मन की बात उठाना भारी पड़ गया। महानगर अध्यक्ष ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने का आरोप लगाते हुए हाईकमान के निर्देश पर महानगर मंत्री को पदमुक्त कर दिया है।
विज्ञापन

भाजपा महानगर अध्यक्ष अमित गगनेजा ने बताया कि महानगर मंत्री और मीडिया प्रभारी अमित वर्मा ने सोशल मीडिया पर पार्टी विरोधी पोस्ट की थी, जिसकी हाईकमान को जानकारी दी गई। शुक्रवार को गजरौला में हुई पार्टी की बैठक में हाईकमान ने अमित वर्मा को महानगर मंत्री पद से हटाए जाने के निर्देश दिए। इसके चलते उन्हें पदमुक्त कर दिया गया है। उधर, सांसद प्रतिनिधि अमित वर्मा कहना है कि उन्होंने पार्टी विरोधी कोई पोस्ट सोशल मीडिया पर नहीं डाली। महानगर अध्यक्ष द्वारा लगातार पार्टी के कार्यकर्ताओं की अनदेखी की जा रही थी। किसी भी कार्यक्रम की सूचना एक वर्ष से कार्यकर्ताओं को नहीं दी जाती थी। इससे कार्यकर्ता खुद को आहत महसूस कर रहे थे। कार्यकर्ताओं में महानगर अध्यक्ष के खिलाफ रोष है। उन्होंने कार्यकर्ताओं के मन की बात सोशल मीडिया पर लिखी तो महानगर अध्यक्ष ने उन पर कार्रवाई करा दी। हाल में ही हुए भाजपा के थप्पड़ प्रकरण में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता महानगर अध्यक्ष पक्षपात का आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने युवा कार्यकर्ताओं की बात हाईकमान तक पहुंचाई थी। इसलिए भी महानगर अध्यक्ष ने उन पर कार्रवाई कराई है। बता दें कि अमित वर्मा सांसद राघव लखनपाल शर्मा के बेहद करीबी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed