{"_id":"5aba8ce04f1c1be83f8b5692","slug":"71522175200-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरिट के आधार पर कराएं स्कूलों का आवंटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरिट के आधार पर कराएं स्कूलों का आवंटन
Updated Tue, 27 Mar 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरिट के आधार पर कराएं स्कूलों का आवंटन
सहारनपुर। अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में तैनाती के लिए काउंसिलिंग में हंगामा कर चुके शिक्षकों का कहना है कि इस प्रक्रिया में मेरिट की अनदेखी की गई। इसलिए शासन के आदेश पर मेरिट के अनुरूप ही शिक्षकों को स्कूलों का आवंटन किया जाए।
मंगलवार को कलक्ट्रेट पहुंचे शिक्षकों ने बताया कि उन्होंने अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों के लिए आवेदन किया था। आवेदन के बाद उनकी परीक्षा और इंटरव्यू भी हुआ। शासन का आदेश था कि मेरिट तैयार कर वरीयता के हिसाब से स्कूलों में तैनाती दी जाए। विभाग ने मेरिट बनाने तक तो सब काम ठीक किया। मगर काउंसिलिंग में अधिकारी गड़बड़ी कर गए। उन्होंने शासन के आदेश का पालन करने की मांग की तो अधिकारी नहीं माने। इसके बाद शिक्षकों को हंगामा करना पड़ा।
उन्हाेंने बताया कि वे अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में पढ़ाने को तैयार हैं। मगर शासन के आदेश के अनुरूप स्कूलों का आवंटन होना चाहिए। उधर, बीएसए रमेंद्र कुमार सिंह ने गड़बड़ी के आरोपों को निराधार बताया है।