{"_id":"5ab005a84f1c1b094a8b62b8","slug":"71521485224-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडलायुक्त ने उप गन्ना आयुक्त को किराया कटौती दिए कार्रवाई के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडलायुक्त ने उप गन्ना आयुक्त को किराया कटौती दिए कार्रवाई के निर्देश
Updated Tue, 20 Mar 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। वाह्य क्रय केंद्रों से शुगर मिलों द्वारा किराया कटौती को लेकर तत्कालीन मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने उप गन्ना आयुक्त को यथोचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रतिबंध के बावजूद आज भी किराया कटौती की जा रही है।
किसान नेता प्रीतम चौधरी ने शुगर मिलों द्वारा बाह्य क्रय केंद्रों से किराया कटौती किए जाने पर एतराज उठाते हुए तत्कालीन कमिश्नर दीपक अग्रवाल को पत्र लिखा था। पत्र में उन्होंने कहा था कि समय से गन्ना मूल्य भुगतान नहीं करने वाली शुगर मिल किराया कटौती नहीं कर सकती। जबकि मंडल में यह वाह्य क्रय केंद्रों से किराया कटौती हो रही है। जो शासनादेश और गन्ना खरीद अधिनियम का खुला उल्लंघन है। किसान नेता प्रीतम चौधरी ने इसके पक्ष में तथ्य भी प्रस्तुत किए थे। इस पर कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने उप गन्ना आयुक्त डॉ. दिनेश्वर मिश्र को निर्देश दिए कि वे इस मामले का संज्ञान लेकर यथोचित कार्रवाई करें।