फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   जाति प्रमाणपत्र देने में आनाकानी पर कोरी समाज के लोग खफा

जाति प्रमाणपत्र देने में आनाकानी पर कोरी समाज के लोग खफा

Sun, 18 Feb 2018 12:36 AM IST
Updated Sun, 18 Feb 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
जाति प्रमाणपत्र देने में आनाकानी पर कोरी समाज के लोग खफा
जाति प्रमाणपत्र देने में आनाकानी पर कोरी समाज के लोग खफा
विज्ञापन

गंगोह (सहारनपुर)। शासनादेशों के बावजूद कौरी समाज के लोगों को अनुसूचित जाति का प्रमाणपत्र देने में आनाकानी पर समाज खफा है और समाज के लोगों ने इसे उत्पीड़न बताते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है।

गांव रादौर के पूर्व प्रधान जगदीश कौरी के आवास पर आहूत बैठक में कौरी समाज के लोगों ने उनके समाज के लोगों को अनुसूचित जाति से वंचित रखने का आरोप लगाते हुए रुद्रपाल कौरी ने कहा कि कुछ अधिकारी अपनी घटिया मानसिकता के चलते समाज के बच्चों का भविष्य बर्बाद करने का प्रयास कर रहे हैं। जिससे उनकी बिरादरी के लोगों को उनके मौलिक अधिकार तक से वंचित रखने की साजिश चल रही है। इतना ही नही चुनाव लड़कर जनप्रतिनिधि ग्राम प्रधान व जिला पंचायत सदस्य बनने तथा सरकारी नौकरियों तक से हटाने को नोटिस दिए जा रहे हैं। इसके खिलाफ हाईकोर्ट ने उनके प्रमाणपत्र को वैध करार देकर सरकार को स्पष्ट निर्देश दिया है। डॉ. हनी सिंह कौरी ने सरकार से ऐसे अधिकारियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई किए जाने की मांग की है। प्रवीण कौरी ने कहा कि यदि योगी सरकार के राज में कोरी समाज का उत्पीड़न नहीं रुका तो भाजपा को लोकसभा चुनाव में इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। अध्यक्षता मा. राजकुमार कौरी व संचालन संदीप कौरी ने किया। सुंदर कौरी, पिंटू कौरी, कर्मबीर कौरी, जॉनी, छोटू पहलवान, हरिओम कौरी, नीटू कौरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed