{"_id":"5a79f79f4f1c1baa1b8b5fcf","slug":"71517942687-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकायत करने वाले किसान के साथ बैंक में दुर्व्यवहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकायत करने वाले किसान के साथ बैंक में दुर्व्यवहार
Updated Wed, 07 Feb 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेहट (सहारनपुर)। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की बेहट शाखा के प्रबंधक एवं फील्ड अफसर के खिलाफ किसानों से ऋण स्वीकृति के नाम पर घूस लिए जाने की शिकायत मुख्यमंत्री से करने वाले ग्रामीण के साथ मंगलवार को संबंधित बैंक शाखा में दुर्व्यवहार किया गया। आरोप है कि वह दस हजार रुपये अपने एकाउंट से निकालने के लिए शाखा में गया था, लेकिन शाखा प्रबंधक ने उसे बाहर निकाल दिया, जबकि बाउचर भरने के बाद उसे कैश निकालने के लिए टोकन भी जारी कर दिया गया था। उधर शाखा प्रबंधक विकेश कुमार का कहना है कि उन्होंने किसी के साथ कोई दुर्व्यवहार नहीं किया। आरोप निराधार है। पीड़ित ने पूरे मामले की शिकायत तहसील दिवस में की है।
बता दें कि तीन-चार दिन पहले पठानपुरा गांव के शमशीर आदि लोगों ने मुख्यमंत्री के पोर्टल पर शिकायत की थी कि बेहट स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में किसानों से ऋण स्वीकृति के नाम पर दस प्रतिशत की घूस दलालों के माध्यम से ली जा रही है। मुख्यमंत्री के अलावा इस पूरे मामले की शिकायत सांसद, बैंक के उच्चाधिकारियों से भी की गई थी। शाखा में बैठे दलालों की दस प्रतिशत की घूस लेने की ऑडियो रिकार्डिंग भी शिकायतकर्ताओं द्वारा अधिकारियों को दिए जाने की बात कहने पर शाखा में अफरातफरी मची है।