{"_id":"5a6e124a4f1c1b410b8b59a2","slug":"71517163082-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस की टक्कर से भैंसा बुग्गी चालक गंभीर, सवारियां भी चोटिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस की टक्कर से भैंसा बुग्गी चालक गंभीर, सवारियां भी चोटिल
Updated Sun, 28 Jan 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। दिल्ली रोड हाईवे पर तेज गति से जा रही एक रोडवेज बस ने भैंसा बुग्गी में पीछे से टक्कर मार दी, जिससे भैंसा बोगी चालक किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। यात्रियों में चीख पुकार मच गई। ग्रामीणों ने लोगों को बस से बाहर निकाला।
गांव जंधेड़ा शमसपुर निवासी बहादुर पुत्र जय सिंह रविवार की सुबह भैंसा बुग्गी से रामपुर मनिहारान की ओर सरिया लेने आ रहा था। जब वह गांव खटकाहेड़ी के पास पहुंचा तो सहारनपुर की तरफ से तेज गति से आ रही बड़ौत डिपो की रोडवेज बस ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। बुग्गी चला रहा बहादुर बस की टक्कर लगने से दूर जा गिरा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर के बाद यात्रियों से खचाखच भरी बस सड़क किनारे खाई में जा गिरी। यात्रियों में चीख पुकार मच गई। यह देख खेतों में कार्य कर रहे ग्रामीणों ने बस की इमरजेंसी खिड़की तोड़ कर यात्रियों को बाहर निकाला। हादसे में पांच छह यात्री चोटिल हो गए। ग्रामीणों ने घटना सूचना 100 नंबर पर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बुग्गी चालक बहादुर को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। उधर, घटना के बाद बस का चालक फरार हो गया। थाना पुलिस ने रोडवेज बस को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी।