{"_id":"5a47d9e64f1c1b0d788b5e9f","slug":"71514658278-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूडे के ढेर मिले तो होगी कार्रवाई: मंडलायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूडे के ढेर मिले तो होगी कार्रवाई: मंडलायुक्त
Updated Sat, 30 Dec 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने महानगर सहित मंडल के अन्य नगरों में व्याप्त गंदगी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए नगरायुक्त व अधिशासी अधिकारियों को चेताया। उन्होंने प्रतिदिन कूड़ा उठाना सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कूड़ा उठाने में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि मंडल में 4 जनवरी से स्वच्छता सर्वेक्षण कार्यक्रम चलाया जाएगा। इसके लिए अधिकारी प्रत्येक वार्ड में स्वच्छता समिति गठित कर डोर-टू-डोर कूड़ा उठवाये जाने की व्यवस्था कर ले।
शनिवार को सर्किट हाउस सभागार में नगर निगम, नगर पालिका परिषद व नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों के कार्यों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। कमिश्नर ने कहा कि उनके भ्रमण के दौरान गंदगी मिली तो संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अधिकारी स्वच्छता अभियान को गंभीरता से लें।
मंडलायुक्त ने कहा कि सफाई के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए जनप्रतिनिधियों की मदद से जनजागरण अभियान चलाएं। उन्होंने कहा कि बेहतर सफाई व्यवस्था वाली नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी को राज्य समारोह में सम्मानित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि सभी वार्डों में सफाई कर्मियों के नामों को सार्वजनिक किया जाएं। रोड पर ठेला/रेहड़ी लगाने वालों को अपना कूड़ा डस्टबिन में डालना चाहिए। उन्होंने शामली जनपद की नगर पालिका परिषद जलालाबाद के अधिशासी अधिकारी को फटकार लगाते हुए मुख्य मार्ग पर पड़े कूड़े का तत्काल निस्तारण कराने के निर्देश दिए। कमिश्नर ने नगरायुक्त गौरव वर्मा को दिल्ली रोड पर पड़ी गंदगी को हटाने के निर्देश दिए। अपर जिला मजिस्ट्रेट प्रशासन एसके दुबे, नगरायुक्त गौरव वर्मा, मंडल की नगर पालिका परिषद व नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारी आदि रहे।
विज्ञापन
मंडलायुक्त ने कंबल बांटे
सहारनपुर। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि रैन बसेरों में आराम करने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। हमारा प्रयास होना चाहिए कि इन सर्द रातों में कोई भी व्यक्ति खुले आसमान के नीचे ना सोने पाएं। उन्होंने देर रात लगभग चार दर्जन से अधिक फुटपाथ पर रहने वाले निर्धन व असहाय लोगों को कंबल वितरित किए। शनिवार को देर रात महानगर के लगभग चार दर्जन स्थानों पर असहाय लोगों को कम्बल वितरित किए गए। उन्होंने कहा कि रैन बसेरों में अलाव आदि की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए। सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार आदि भी रहे।