फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   अपनी सुरक्षा के प्रति खुद सजग हों महिलाएं

अपनी सुरक्षा के प्रति खुद सजग हों महिलाएं

Sun, 10 Dec 2017 11:58 PM IST
Updated Sun, 10 Dec 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
अपनी सुरक्षा के प्रति खुद सजग हों महिलाएं
नागल (सहारनपुर)। थाना पुलिस ने कसबे के प्राथमिक विद्यालय में महिला सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें महिलाओं को नारी सुरक्षा से संबंधित जानकारी दी गई।
विज्ञापन

इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी छोटे सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सुरक्षित और सशक्त नारी योजना के तहत नारी सुरक्षा सप्ताह चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को भी पुरुषों के समान अधिकार प्राप्त है। महिलाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन के साथ समाज की भी है। महिलाओं को अपनी सुरक्षा एवं अधिकारों के प्रति जागरूक रहना चाहिए। समाज में महिलाओं के प्रति बढ़ रहे अपराध को लेकर प्रदेश पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अपराधों को रोकने तथा महिलाओं को स्वयं की सुरक्षा के लिये जागरूक करने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा सराहनीय पहल की गयी है। उन्होंने महिलाओं से कहा कि अगर आप किसी जगह से अनजान है तो किसी खाली बस या आटो में न बैठे वाहन की फोटो मोबाइल से खींच कर जिसमें गाड़ी का नंबर साफ दिखाई दे अपने परिजनों को भेज दें। अनजान लोगों को अपना नाम व पता न बताएं। अगर कोई आपको परेशान करे तो महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 पर फोन कर जानकारी दें।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुये ग्राम प्रधान बढेड़ी राजबीर सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए अनेक कार्यक्रम चला रखे हैं। महिलाओं को अपने प्रति सशक्त व जागरूक होने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में एसआई संजय सिंह, आशवीर सिंह, चौ राजबीर सिंह प्रधान, देवेन्द्र सिंह, रामपाल सिंह प्रधान, पिन्टू, ममतेश, बिमला, राखी, ममता, खुशनसीब आदि महिलाएं उपस्थित थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed