{"_id":"5a26e4584f1c1b74698c0043","slug":"71512498264-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आत्मनिर्भर व स्वाबलंबी बनाते हैं स्काउट गाइड कैंप : मंजेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आत्मनिर्भर व स्वाबलंबी बनाते हैं स्काउट गाइड कैंप : मंजेश
Updated Wed, 06 Dec 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आत्मनिर्भर व स्वावलंबी बनाते हैं स्काउट गाइड कैंप : मंजेश
देवबंद (सहारनपुर)। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय नगली नूर में चल रहे तीन दिवसीय प्रथम व द्वितीय सोपान गाइड शिविर का मंगलवार को समापन हो गया।
कार्यक्रम में वार्डन मंजेश ने कहा कि इस प्रकार के कैंपों से बालिकाओं में आत्मनिर्भरता, स्वावलंबी व सामाजिक कुरीतियों से लड़ने तथा परस्पर सहयोग की भावना विकसित होती है। ब्लाक स्काउट मास्टर राजीव जैन ने कहा कि गाइड सेवा कार्य के लिए हमेशा तत्पर रहती हैं। वह जीवन में आने वाली किसी भी परेशानी का सहज ही समाधान कर पाने में सक्षम हो जाती है। छात्राओं को गाइड नियम, प्रतिज्ञा, सिद्धांत, तैयार रहो, बांया हाथ मिलाना, मार्च पास्ट, ड्रिल, झंडागीत, प्रार्थना, गांठे बंधन, सैल्यूट आदि की जानकारी दी। इसके अतिरिक्त तंबू निर्माण, विभिन्न गैजेट्स जैसे बर्तन स्टेंड, जूता स्टेंड, कपड़ा स्टेंड, स्नानघर बनाना, हस्तकला प्रदर्शनी, रंगोली, प्राथमिक चिकित्सा, विभिन्न स्ट्रेचर बनाना, मीनारें बनाना व साहसिक क्रियाकलाप आदि का प्रशिक्षण दिया गया। शारीरिक शिक्षक शिवचरण ने छात्राओं को योगा व मार्च पास्ट का अभ्यास कराया। कार्यक्रम में कमल टोली प्रथम व लीली टोली द्वितीय स्थान पर रही। संचालन रवीना राजपूत ने किया। इस मौके पर संध्या प्रजापति, प्रीति सिंह, मुद्रिका यादव, शाजदा, अजमेर सिंह, अमित कुमार, सुदेश आदि मौजूद रहे।