फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   क्रिकेट के जिला स्तरीय ट्रायल में जुटे खिलाड़ी

क्रिकेट के जिला स्तरीय ट्रायल में जुटे खिलाड़ी

Wed, 22 Nov 2017 12:34 AM IST
Updated Wed, 22 Nov 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
क्रिकेट के जिला स्तरीय ट्रायल में जुटे खिलाड़ी
सहारनपुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में खेल निदेशालय लखनऊ की ओर से कानपुर के ग्रीन पार्क में राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता कराई जानी है। इसका आयोजन 27 नवंबर से तीन दिसंबर तक होगा। इसके लिए मंडलीय टीम का गठन किया जाना है। जिला स्तरीय चयन ट्रायल मंगलवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ। क्रिकेट कोच अब्दुल अहद, फुरकान कुरैशी, तनवीर अहमद और फैजान आलम की देखरेख में हुए ट्रायल में 129 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा को साबित करने का प्रयास किया। ट्रायल के दौरान क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी प्रेम कुमार और उप क्रीड़ा अधिकारी काशी नरेश यादव मौजूद रहे। चुनिंदा खिलाड़ी 23 नवंबर यानी कल डॉ. अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में होने वाले मंडलीय ट्रायल में हिस्सा लेंगे। ट्रायल में मुजफ्फरनगर और शामली के खिलाड़ी भी शामिल होंगे। ट्रायल 23 नवंबर की सुबह दस बजे से होगा।
विज्ञापन


केएलजी में खिलाड़ी और शिक्षक सम्मानित
सहारनपुर। स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय मेरठ में आयोजित विज्ञान टेबलटॉप प्रदर्शनी में अंबाला रोड स्थित केएलजी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया। टीम में शामिल रहे छात्र इशान भारद्वाज, अविनाश, आकांक्षा, मोहित जयसवाल, तुषार धीमान को मंगलवार को स्कूल की प्रार्थना सभा के दौरान सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य मनोज अवस्थी ने विद्यार्थियों के प्रयास की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी। उधर, नाट्यदीप फाउंडेशन के राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव में केएलजी पब्लिक स्कूल के संगीत शिक्षक मोहित धीमान ने प्लेबैक गायकी में पहला स्थान हासिल किया है। मंगलवार को प्रार्थना सभा के दौरान प्रबंधक यतेंद्र कुमार गुप्ता और प्रधानाचार्य मनोज अवस्थी ने मोहित धीमान को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed