फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   ढोल-नगाड़ों के साथ नेजा संग लौटी 26 छड़ियां

ढोल-नगाड़ों के साथ नेजा संग लौटी 26 छड़ियां

Sun, 03 Sep 2017 01:12 AM IST
Updated Sun, 03 Sep 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
ढोल-नगाड़ों के साथ नेजा संग लौटी 26 छड़ियां

विज्ञापन
सहारनपुर। सांप्रदायिक एकता के प्रतीक बाबा श्री जाहरवीर गोगा महाराज की शान में लगने वाला म्हाड़ी मेला सकुशल संपन्न हो गया। शनिवार को नेजा संग 26 छड़ियां वापस लौट आई। मेले के तीसरे दिन भी म्हाड़ी पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। श्रद्धालुुओं ने निशान और प्रसाद चढ़ाकर मन्नत मांगी।

गंगोह रोड स्थित बाबा श्री जाहरवीर गोगा की म्हाड़ी पर लगा मेला शनिवार को सकुशल संपन्न हो गया। दोपहर एक बजे तक नेजा सहित 26 छड़ियां ढोल-नगाड़ों के साथ अंबाला रोड पर मेला गुघाल परिसर में स्थित बाबा काल भैरव विश्रामपुरी भैरव मंदिर पहुंच गई। सहारनपुर सहित पड़ोसी जनपदों के श्रद्धालुओं ने म्हाड़ी पर पहुंचकर निशान और प्रसाद चढ़ाकर मन्नत मांगी। शाम पांच बजे मंदिर से नेजा सहित सभी छड़ियां अपने-अपने स्थानों पर प्रस्थान कर गई। बाबा श्री जाहरवीर के जयकारों से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। वहीं, पुलिस-प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए रखे।
विज्ञापन

शनिवार को म्हाड़ी मेला संपन्न हो गया। सभी छड़ियां वापस लौट आई। मगर अभी तीन दिन तक शहर में अनेक जगहों पर लौटती छड़ियों का बसेरे आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed