फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   विधायक ने की नगर की समस्याओं पर चरचा

विधायक ने की नगर की समस्याओं पर चरचा

Tue, 29 Aug 2017 12:40 AM IST
Updated Tue, 29 Aug 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
विधायक ने की नगर की समस्याओं पर चरचा
गंगोह में उपकरणों की खरीद में हुआ गोलमाल
विज्ञापन

गंगोह (सहारनपुर)। विधायक प्रदीप चौधरी ने नगर के प्रबुद्ध नागरिकों के साथ बैठक आहूत कर क्षेत्र की समस्याओं, सुझावों एवं आवश्यक बदलावों पर चर्चा की। अधिकांश नागरिकों ने पुलिस के रवैये पर असंतोष जताया। नगर में बढ़ती छेड़छाड़ एवं अतिक्रमण पर भी अंकुश लगाने की मांग की गई।
पुरुषार्थी धर्मशाला में हुए कार्यक्रम में पूर्व प्रधानाचार्य बलबीर सिंह सैनी और मेजर अशोक मित्तल ने 15 अगस्त को ध्वजारोहण में देरी, पार्क निर्माण, तहसील बनाने, यमुना पुल बनाने, दूरगामी रोडवेज बस सेवा चलाने, नहर एवं रेल लाइन निर्माण, सीनियर सिटीजन को बसों में राहत देने के मुद्दे उठाये।
विज्ञापन

नीरज अग्रवाल और रमेश चंद गर्ग ने नगरपालिका के धन से खरीदे गए उपकरणों पर सौजन्य से चेयरमैन नोमान मसूद लिखे जाने पर आपत्ति उठाई। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों और सफाई मशीन सहित तमाम उपकरणों की खरीद में मोटे कमीशन एवं गरीबों को मकान देने सहित अन्य सुविधाओं में पक्षपात करने के आरोप लगाए। साथ ही इनकी जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा नगर के चारों और फैली गंदगी, सब्जी मंडी हटवाने, सुलभ शौचालयों न होने, सीएचसी में सुविधाओं के अभाव, डग्गामार बसों के संचालन एवं अवैध खनन, भाजपाइयों की गुटबंदी के मुद्दे उठाए गए। व्यापारी नेता मोल्हडमल गर्ग ने करेंसी चेस्ट बनवाने के साथ ही बिजली अधिकारियों द्वारा उपभोक्ताओं के अनावश्यक उत्पीड़न का मुद्दा उठाते हुए समाधान की मांग की। विधायक प्रदीप चौधरी ने विश्वास दिलाया कि प्रदेश सरकार जनता की कसौटी पर खरा उतरेगी। वे स्वयं नागरिकों की समस्याओं और सुझावों पर अतिशीघ्र अमल करेंगे। श्रीकान्त गुप्ता, अरविन्द कपूर, नरेन्द्र तायल, राजेश्वर शर्मा, इलम चंद एडवोकेट, मेघगोपाल गोयल, पंकज राजपूत, डॉ. अमित गर्ग, विजेन्द्र सैनी, नीरज अग्रवाल, अनिल मितल, हिदायत करीम अंसारी, नौशाद चौधरी, मनोज मल्होत्रा एडवोकेट, राकेश गर्ग, रमेश थापा आदि ने विचार व्यक्त किये। संचालन डॉ. राकेश गर्ग ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed