{"_id":"5999dbb14f1c1b330f8b4860","slug":"71503255473-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम के मुख्य अभियंता पीके मितल निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम के मुख्य अभियंता पीके मितल निलंबित
Updated Mon, 21 Aug 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम के मुख्य अभियंता पीके मित्तल निलंबित
सहारनपुर। अक्सर आरोपों से घिरे रहने वाले नगर निगम के मुख्य अभियंता (सिविल) पीके मित्तल को शासन ने निलंबित कर दिया है। उनके खिलाफ अनेक शिकायतें थीं। विभागीय कार्यों के प्रति लापरवाही और उच्चाधिकारियों के आदेशों का उल्लंघन लगातार किया जा रहा था। नगरायुक्त की आख्या और कमिश्नर की संस्तुति पर शासन द्वारा 17 अगस्त को निलंबन की कार्रवाई की गई।
निलंबन का पत्र संयुक्त सचिव मनिराम सिंह की ओर से जारी किया गया है। पत्र में पीके मित्तल के निलंबन की वजह उच्चाधिकारियों द्वारा दिए गए निर्देशों का संज्ञान न लेने, शासन द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में कार्रवाई न करने और बार-बार अनुस्मरण पत्र भेजने के बावजूद नगर निगम के कार्यों में रुचि न लेना बताया गया है। उन्हें नगर निगम सहारनपुर में अपर आयुक्त के भवन के बराबर स्थित पुरानी बिल्डिंग के निर्माण के लिए डिजाइन तैयार न होने पर भी आगणन बनाए जाने और निविदाएं आमंत्रित करने के लिए भी जिम्मेदार माना गया है। निलंबन के प्रावधान के अनुसार उन्हें भत्ते और वेतन का लाभ मिलेगा। नगरायुक्त गौरव वर्मा ने बताया कि पीके मित्तल का निलंबन शासन द्वारा किया गया है, जिसकी प्रति प्राप्त हो गई है।