फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   कांग्रेस को बड़ा झटका देकर छोटन हुए बसपा में शामिल

कांग्रेस को बड़ा झटका देकर छोटन हुए बसपा में शामिल

Tue, 20 Jun 2017 12:32 AM IST
Updated Tue, 20 Jun 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस को बड़ा झटका देकर छोटन हुए बसपा में शामिल
कांग्रेस को झटका देकर छोटन बसपा में शामिल
विज्ञापन


सहारनपुर। रामपुर मनिहारन विधानसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे विश्वदयाल छोटन ने कांग्रेस छोड़कर बसपा का दामन थाम लिया है। मुजफ्फरनगर में हुए एक कार्यक्रम के दौरान छोटन ने अपने समर्थकों सहित बसपा में शामिल होने का ऐलान कर दिया है।
विश्वदयाल छोटन 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में रामपुर मनिहारन से कांग्रेस के उम्मीदवार रहे थे। विधानसभा चुनावों से पूर्व ही वह कांग्रेस में शामिल हुए थे। उससे पूर्व के विधानसभा चुनावों में छोटन सपा के टिकट पर चुनाव लड़े थे। क्षेत्र के कद्दावर नेता के रूप में छोटन की पहचान उनकी राजनीतिक विरासत मानी जा रही है। जिस कारण उनका बसपा में जाना कांग्रेस के लिए क्षति बताई जा रही है।
विज्ञापन

छोटन के पिता इलम सिंह बसपा से ही तीन बार विधायक रहे थे। मां सत्तो देवी भी एक बार बसपा से विधायक रही थीं। ईलम सिंह पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के करीबियों में माने जाते थे, लेकिन ईलम सिंह और सत्तो देवी के निधन के बाद बसपा ने ईलम सिंह के बेटे विश्वदयाल छोटन की बजाय
विज्ञापन
विज्ञापन

रविंद्र कुमार मोल्हू को टिकट दे दिया था। जिस पर उन्होंने सपा में शामिल होकर टिकट हासिल कर लिया, लेकिन वह जीत नहीं सके। उन्होंने इस बार कांग्रेस के टिकट पर भाग्य आजमाया, लेकिन इस बार भी भाग्य ने उनका साथ नहीं दिया। अब फिर वह अपने पिता की राजनीतिक विरासत को बसपा के साथ आगे बढ़ाने के लिए बसपा में शामिल हो गए। बसपा में शामिल होना उनकी वापसी माना जा रहा है। इससे बसपा को भी मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। उनको शामिल कराने में जोन कोआर्डिनेटर शमशुद्दीन राइन, एमएलसी सुरेश कश्यप, नरेश गौतम और चौधरी विनोद पंवार की मुख्य भूमिका बताई जा रही है। उनके साथ जिला पंचायत सदस्य पहल सिंह, राशिद अली, चौधरी विकास, संजय धीमान, महीपाल प्रधान, अनार प्रधान, जगपाल सिंह, जसवीर सिंह भी शामिल हुए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष जनेश्वर प्रसाद, पूर्व विधायक अनिल कुमार, महिपाल, संजय नैन, दीपचंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed