फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   70 bighas removed from government land

70 बीघा सरकारी भूमि से हटाए अवैध कब्जे

Wed, 12 Feb 2020 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
70 bighas removed from government land
अवैध कब्जे हटवाने के दौरान प्रशासन की टीम। - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। सरकारी जमीनों पर हुए कब्जों को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत 70 बीघा भूमि से अवैध कब्जे हटवाए।
विज्ञापन

एसडीएम सदर अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में सरकारी जमीनों से अवैध कब्जे हटाने का अभियान चला। इस अभियान में मंगलवार को तहसील सदर के ग्राम कांकरकुई, चुनहैटी गाड़ा में चारागाह एवं तालाब की 70 बीघा भूमि से अवैध कब्जे हटाए । एसडीएम ने बताया कि इन भूमि पर रमेश, सुरेश, नेकी, सीता, श्याम, बल्लू सहित बीस लोगों ने फसल बोकर अवैैैैध कब्जा किया। पूर्व में कई बार इन कब्जों को हटाने के प्रयास किए, लेकिन कब्जा करने वाले लोग परिवार को महिलाओं को आगे कर अभियान का विरोध करते थे। अब पुलिस बल के साथ जेसीबी और ट्रैक्टर चलवाकर भूमि कब्जा मुक्त कराई। इसके साथ ही खसरा संख्या 439 व 440 की जोहड़ की 15 बीघा भूमि और बंजर भूमि से कब्जा हटाया। इस पर ओम्मा, विमला, बलराम व अभयराम ने कब्जा कर रखा था। कब्जा हटाकर इस भूमि पर सरकारी भूमि का बोर्ड लगाया। टीम में एसडीएम के अलावा अनिल कुमार राम नायब तहसीलदार, वीरेंद्र सैनी राजस्व निरीक्षक, मनोज शर्मा राजस्व निरीक्षक, नीरज, रघुबीर, आशुतोष, रामकुमार राजेश कश्यप, लेखपालों सहित पुलिस कर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed