फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   68 lakh saplings were planted last year, now target of 81 lakhs

बीते वर्ष 68 लाख पौधे रोपे, अब 81 लाख का लक्ष्य

Sat, 13 Mar 2021 11:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
68 lakh saplings were planted last year, now target of 81 lakhs
सहारनपुर। शासन की तरफ से मंडल का पौधरोपण का लक्ष्य हर साल बढ़ रहा है, मगर पूर्व में रोपे गए पौधे अनदेखी के शिकार होकर सूख जाते हैं। पौधे रोपने के बाद उनकी देखरेख की व्यवस्था तक नहीं है। अहम सवाल यही है कि पौधे रोपने के बाद उनकी देखभाल नहीं होगी तो हर तरफ हरियाली का सपना आखिर पूरा कैसे होगा।
विज्ञापन

दरअसल, बीते वर्ष पूरे प्रदेश में 25 करोड़ पौधे रोपने का लक्ष्य रखा था, इसके सापेक्ष ज्यादा ही पौधे रोपे थे। सहारनपुर मंडल के तीनों जिलों के लिए भी बीते वर्ष 67 लाख पौधे रोपने का लक्ष्य था, जबकि 68 लाख से ज्यादा पौधे रोपे गए थे। इस बार पूरे प्रदेश में 30 करोड़ पौधे रोपे जाने हैं और सहारनपुर मंडल के तीनों जिलों के लिए 81 लाख पौधे रोपने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
विज्ञापन

ये है हाल
नागल क्षेत्र के बढे़डी कोली के श्मशान घाट का रकबा करीब छह बीघा है। इस भूमि पर बीते साल भी पौधे रोपे गए थे, जबकि उससे पहले भी। पंचायत राज विभाग ने यहां पौधरोपण कराया था। ग्राम प्रधान बढे़डी कोली चौधरी राजवीर सिंह ने बताया पौधरोपण के बाद देखभाल तो की जाती है, लेकिन भूमि की चहारदीवारी न होने के कारण बेसहारा पशुओं द्वारा पेड़ों को नष्ट कर दिया जाता है। इसलिए मात्र 50 प्रतिशत पेड़ जिंदा बच पाते हैं। उधर, शिवालिक वन प्रभाग की शाकंभरी रेंज की सहंस्रा खोल क्षेत्र में वन विभाग द्वारा हर साल पौधरोपण कराया जाता है। 2019 में भी योजना के तहत पौधरोपण हुआ था, लेकिन देखरेख के अभाव में अधिकांश पौधे सूख गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिंडन नदी किनारे पौधों की स्थिति अच्छी
गागलहेडी क्षेत्र में हिंडन नदी किनारे पर भी बीते वर्ष पौधरोपण हुआ था। तब प्रमुख सचिव भी वृहद पौधरोपण के विशेष अभियान वाले दिन आए थे। वहां पौधों की स्थिति ठीक नजर आई, पौधों की बढ़वार भी ठीक है। यहां नदी का किनारा होने से पौधों को पर्याप्त पानी मिल जाता है।

वर्ष 2020 -21 में पौधरोपण
जनपद -------------- लक्ष्य -------- प्राप्ति
सहारनपुर -------- 36,55,990 --- 37,31,749
मुजफ्फरनगर ---- 20,72,370 ---- 20,72,570
शामली ----------- 9,80,190 ----- 10,06,989
योग -------------- 67,08,550 ---- 68,11,308
------- वर्ष 2021-22 के लिए लक्ष्य निर्धारण
जनपद ------------ लक्ष्य
सहारनपुर -------- 41,50,584
मुजफ्फरनगर ---- 27,68,154
शामली ----------- 12,35,356
योग - ------------- 81,54,094
वर्जन -------
पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित हुआ है। पूर्व में रोपे गए पौधों की देखभाल के लिए स्थानीय स्तर पर लोगों को जागरूक किया जाता है। - रणविजय सिंह, डीएफओ, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed