{"_id":"5bcb6fc3bdec22693032fa0e","slug":"61540059075-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट से झुलसा
Updated Sat, 20 Oct 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गागलहेड़ी। हाइटेंशन की लाइन को ठीक करते हुए संविदा कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय भर्ती कराया गया जहां हालत नाजुक होने के कारण उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
चोरादेव उपकेंद्र का संविदा कर्मचारी 30 वर्षीय अजय प्रजापति पुत्र रतिराम प्रजापति चोरादेव गांव में ही हाइटेंशन लाइन ठीक कर रहा था। तभी अचानक लाइन में करंट आ गया। इससे अजय बुरी तरह झुलस गया। मौके पर मौजूद लोगों ने अजय को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां पर डाक्टरों ने हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर ग्रामीण चोरादेव उपकेंद्र पर पहुंचे तो वहां के सभी कर्मचारी भाग खड़े हुए। विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते पूरे गांव में रोष व्याप्त है। उधर, जेई आनंद प्रकाश ने बताया कि तकनीकी खराबी के चलते करंट आ गया था। पावर कार्पोरेशन कर्मचारियों की लापरवाही के चलते छह महीने पहले कैलाशपुर विद्युत केंद्र पर तैनात संविदा कर्मचारी की भी हरोड़ा में तार जोड़ते समय अचानक करंट लगने से मौत हो गई थी।