{"_id":"5b9178b4867a557ed5716940","slug":"61536260276-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैराना सांसद ने की उस्मान के परिजनों को सांत्वना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैराना सांसद ने की उस्मान के परिजनों को सांत्वना
Updated Fri, 07 Sep 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना सांसद ने की उस्मान के परिजनों को सांत्वना
चिलकाना। गांव दुमझेड़ी पहुंची कैराना लोकसभा सांसद तबस्सुम हसन नेे एक सप्ताह पूर्व हाफिज उस्मान के अपहरण के बाद फिरौती नहीं मिलने पर हुई हत्या के मामले में पीड़ित परिवार से मिलकर जानकारी ली। पीड़ित परिवार ने बताया की पुलिस द्वारा किया गया खुलासा सही नहीं था। पुलिस ने जल्दबाजी में खुलासा करके असली मुल्जिमों को बचा लिया है। उन्होंने बताया कि हाफिज उस्मान का असली कातिल उसका साथी अरशद है, जिसे पुलिस बचाने का पूरा प्रयास कर रही है। यदि पुलिस अरशद के साथ जरा भी शक्ति से पेश आये तो हत्या का खुलासा हो सकता है। सांसद तबस्सुम हसन ने ग्रामीणों को आश्वासन देते हुए कहा कि यदि पीड़ित परिवार पुलिस के खुलासे से संतुष्ट नहीं है तो वह किसी अन्य एजेंसी से हाफिज उस्मान के हत्या कांड का खुलासा करने के लिए जांच कराए जाने की मांग उच्च अधिकारियों से करेगी। इस अवसर पर ग्राम प्रधान डॉक्टर इरशाद, प्रधान मुरसलीन, बवेज, अहतेशाम चौधरी, वसीम चौधरी, नदीम चौधरी, साजिद आदि रहे।