{"_id":"5b82f4cc42c79246586443ac","slug":"61535309004-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-रिक्शा को बचाते समय मैक्स खाई में पलटी, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई-रिक्शा को बचाते समय मैक्स खाई में पलटी, तीन घायल
Updated Mon, 27 Aug 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
ई-रिक्शा को बचाते समय मैक्स खाई में पलटी, तीन घायल
देवबंद (सहारनपुर)। देवबंद-बरला मार्ग पर तिघरी गांव के समीप ई-रिक्शा को बचाने में मैक्स गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। दुघर्टना में चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। जिन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया।
मुजफ्फरनगर निवासी दानिश, राशिद और दिलनवाज रविवार को मैक्स गाड़ी से फर्नीचर लेकर राज्जुपुर गांव में पहुंचे थे। फर्नीचर उतारने के बाद लौटते समय जब वह तिघरी गांव में पहुंचे तो इसी दौरान सामने से ई-रिक्शा आ गया। जिसे बचाने के प्रयास में मैक्स सड़क किनारे खाई में पलट गई। खेतों में कार्य कर रहे ग्रामीणों ने घायलों को बाहर निकाला तथा डायल 100 को घटना की सूचना दी। बाद में सभी तीनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक हालत के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।