फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   बिल भुगतान के लिए दरवाजा खटखटाएंगे विद्युत कर्मचारी

बिल भुगतान के लिए दरवाजा खटखटाएंगे विद्युत कर्मचारी

Sun, 05 Aug 2018 11:49 PM IST
Updated Sun, 05 Aug 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
बिल भुगतान के लिए दरवाजा खटखटाएंगे विद्युत कर्मचारी
बिल भुगतान के लिए दरवाजा खटखटाएंगे विद्युत कर्मचारी
विज्ञापन

सहारनपुर। विद्युत कर्मचारी अब सिर्फ घर-घर जाकर रीडिंग ही नहीं लेंगे बल्कि बिल भुगतान के लिए विद्युतकर्मी उपभोक्ताओं का दरवाजा भी खटखटाएंगे। यही नहीं दो बार बिल के लिए चक्कर लगाने के बाद बिजली का कनेक्शन काट दिया जाएगा।
विद्युत निगम ने उपभोक्ताओं को बिल जमा करने के लिए एक और सुविधा दी है। अभी तक मोबाइल वैन बिल जमा कराने के लिए शहर में चक्कर लगा रहीं थीं। अब नई मोबाइल वैन मंगाई गईं हैं। इस वैन के कर्मचारी मीटर रीडर की तरह बिल का भुगतान के लिए घर-घर जाकर दरवाजा खटखटाएंगे। इसके लिए मोहल्लावार उपभोक्ताओं की सूची तैयार की जाएगी। बिल भुगतान का समय निर्धारित किया जाएगा। बिल के लिए निर्धारित समय सीमा के अंदर विद्युतकर्मी दो बार बिल का भुगतान के लिए पहुंचेंगे। दो बार जाने के बावजूद बिल का भुगतान न करने पर अथवा स्वयं आकर बिजलीघर पर बिल जमा न किए जाने पर उपभोक्ता का कनेक्शन काट दिया जाएगा। साथ ही पेनल्टी भी लगाई जाएगी।
विज्ञापन

लोगों को बिल जमा करने की सुविधा देने के साथ यह नई व्यवस्था उपभोक्ताओं पर बिल वसूली के लिए शिकंजा कसने की भी तैयारी है। हालांकि यह व्यवस्था तब तक ही लागू रहेगी, जब तक सभी के यहां प्रीपेड मीटर नहीं लग जाते। उसके बाद इस व्यवस्था में परिवर्तन कर मीटर रिचार्ज की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता रविंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि कुछ नई मोबाइल वैन मंगाई गईं हैं, जो मोहल्लों में जाकर लोगों से बिलों का भुगतान कराएंगी। इससे लोगों को काफी सुविधा होगी। लोगों को कार्यालयों जाकर बिल जमा कराने के लिए अलग से समय नहीं निकालना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed