{"_id":"5b50dba84f1c1b3b748b5d73","slug":"61532025768-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती के बीच मृत पशुओं की खाल उतारने पर रोक की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती के बीच मृत पशुओं की खाल उतारने पर रोक की मांग
Updated Fri, 20 Jul 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नकुड़ (सहारनपुर)। बस्ती के बीच मृत पशुओं की खाल उतारे जाने के कारण फैली बदबू से बस्ती वालों का वहां रहना दूभर हो गया है। बस्ती वालों का आरोप था कि उन्होंने इस बाबत कई बार पुलिस से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिससे आरोपियों के हौसले बुलंद हैं। उन्होंने पालिका चेयरमैन से मिलकर समस्या के समाधान की मांग की है।
बृहस्पतिवार को नगर के रणदेवा रोड पर स्थित नई बस्ती निवासी राशिद, इकराम, संजीदा, फूलबानो, नूरजहां, फिरोज व परवेज आदि ने पालिका चेयरमैन शाहनवाज खान से मिलकर आरोप लगाया कि उनकी बस्ती में एक धार्मिक स्थल के पास कुछ लोग गांव आदि से मृत पशुओं को उठाकर लाते हैं तथा बस्ती के बीच पशुओं उतारने का काम करते हैं। इसकी वजह से बस्ती में भयानक दुर्गंध फैल रही है और उनका वहां रहना दूभर हो गया है। आरोप लगाया कि उन्होंने इसकी शिकायत कईं बार पुलिस से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिस कारण आरोपियों के हौसले बुलंद हैं। पालिका चेयरमैन मामले को गंभीरता से लेते हुए पालिका लिपिक सुशील कुमार को तत्काल आरोपियों के खिलाफ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।