{"_id":"5af48c5b4f1c1b360b8b96b5","slug":"61525976155-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांवधोई नदी पर बने फड़ों को हटाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांवधोई नदी पर बने फड़ों को हटाने की तैयारी
Updated Thu, 10 May 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांवधोई नदी पर बने फड़ों को हटाने की तैयारी
सहारनपुर। पांवधोई नदी पर हुए अतिक्रमण को हटाने के लिए नगर निगम बड़ा अभियान चलाने वाला है। अतिक्रमण के साथ ही नगर निगम वर्षों से पांवधोई पर बने फड़ों को भी हटाएगा। इसके लिए नोटिस जारी किए जाएंगे। नदी को उद्गम धोबीघाट से राकेश टाकिज तक अतिक्रमण से पूरी तरह मुक्त करने की तैयारी है।
बता दें कि नगर निगम ने पुल खुमरान के चौड़ीकरण के लिए दो अवैध और चार आवंटित दुकानों केे ध्वस्त किया है। अगली कार्रवाई जामा मस्जिद के सामने बनी सब्जी मंडी के फड़ों पर होनी है। नगर निगम ने कुल 74 फड़े चिह्नित किए गए हैं। इनमें से कई लोगों ने पक्की दुकानें तक बना ली हैं। नगर निगम इन फड़ों के संचालकों को नोटिस जारी करने की तैयारी में है। नोटिस देने के बाद फड़ों को ध्वस्त किया जाएगा।
नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि फड़े पांवधोई नदी के अंदर सीमेंट के पिलर खड़े कर बनाए गए हैं। स्मार्ट सिटी योजना के तहत पांवधोई को स्वच्छ, कब्जा मुक्त बनाया जाना है। इसके अलावा पांवधोई के दोनों ओर के मार्गों को अतिक्रमण से मुक्त कराकर वन-वे व्यवस्था की जानी है। इसके लिए फड़े हटाने जरूरी हैं।
विज्ञापन
--
पुल खुमरान से और दुकानें हटेंगी
पुल खुमरान फोनलेन का बनना है। नगर निगम ने पुल की जद में आने वाली एक साइड की दुकानें ध्वस्त कर दी हैं। नगर निगम सूत्रों ने बताया कि पीडब्ल्यूडी के अधिकारी पुल की जद में आ रही बाईं साइड की दुकानों को भी चिह्नित कर रहा है। ये करीब दस दुकानें हैं। इन्हें भी नोटिस जारी किया जाएगा।
---------------------------------
नगर निगम ने सब्जी मंडी में 74 फड़ों को चिह्नित किया है, जिनको हटाने का निर्णय काफी पहले लिया जा चुका है। अधिकारियों के निर्देश पर जल्द ही नोटिस जारी कर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
केशव प्रसाद, संपत्ति अधिकारी नगर निगम।