फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   गोदाम में लगी आग, लाखों का माल स्वाह

गोदाम में लगी आग, लाखों का माल स्वाह

Tue, 08 May 2018 11:49 PM IST
Updated Tue, 08 May 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
गोदाम में लगी आग, लाखों का माल स्वाह
तेल और चीनी के गोदाम में लगी आग
विज्ञापन


गंगोह। तेल और चीनी गोदाम में मंगलवार सुबह लगी आग में लाखों का सामान जल गया। आग की लपटों में आसपास की दुकानें भी आ र्गइं। फायर ब्रिगेड के देरी से पहुंचने पर लोगों ने हंगामा कर रास्ता जाम भी किया।
सहारनपुर बस स्टैंड चौक पर आदेश सिंघल का घी, तेल और चीनी का थोक का कारोबार है। दुकान के अगले हिस्से में परचून का सामान रखा हुआ था जबकि पिछले और ऊपरी मंजिल पर गोदाम बना रखा है। मंगलवार सुबह करीब साढे़ सात बजे ऊपरी मंजिल पर बने गोदाम में आग लग गई। आग देखकर लोगों ने आदेश को सूचना दी। जब तक वह गोदाम पर पहुंचा, तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। आदेश पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आग से ऊपरी और निचली दोनों मंजिलों के लिंटर ढह गए। आग ने गोदाम और दुकान के साथ ही ऊपरी मंजिल पर बराबर में स्थित सुमित की मोबाइल फोन की दुकान को भी चपेट में ले लिया। आग बढती देख आसपास के दुकानदारों ने भी अपनी दुकानें खाली करनी कर दी।
विज्ञापन

सूचना देेने के बावजूद काफी देर तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी के न आने पर लोगों में आक्रोश फैल गया। भीड़ ने हंगामा करते हुए सहारनपुर चौक पर जाम लगा दिया। करीब दो घंटे बाद सरसावा और देवबंद से दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। तब जाकर मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आदेश ने बताया कि आग में लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। तहसीलदार चंद्राकांता और सीओ आरके सिंह मौके पर पहुंचे और पीड़ित से घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
फायर स्टेशन बनाने की मांग
गंगोह। कस्बे के लोगों ने फायर स्टेशन बनाने की मांग दोहराई है। कंवरपाल विश्वकर्मा, डा. अमित गर्ग, राजेश नामदेव, बंसत शर्मा, विनीत चौधरी, सरवर, विकास गर्ग, वसीम अहमद, अमित गर्ग, फहीम अहमद, उमंग गर्ग, रमेशचंद गर्ग, हरपाल कपूर आदि ने जिलाधिकारी को प्रेषित पत्र में बताया कि गंगोह क्षेत्र अग्नि दुर्घटनाओं के दृष्टिगत संवेदनशील क्षेत्र है। पिछले एक माह में ही अनेक किसानों की फसलें भी आग में जल चुकी है। क्षेत्र में फायर ब्रिगेड की गाड़ी उपलब्ध न होने के कारण गाड़ी को देवबंद, सरसावा अथवा सहारनपुर से आने में एक से दो घंटे तक का समय लग जाता है। यदि क्षेत्र में फायर स्टेशन होता तो आग की घटनाओं पर जल्दी काबू पा लिया जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed